Mahakumbh 2025: महाकुंभ में सुधा मूर्ति ने भी पितरों का किया तर्पण, जानें क्यों जरूरी है इसे करना?
Kumbh Mela 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि महाकुंभ 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलेगा। अब हाल ही में, इंफोसिस फाउंडेशन के संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति महाकुंभ में संगम स्नान के लिए पहुंची हैं और पितरों का तर्पण किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
21 जनवरी को प्रयागराज कुंभ पहुंचकर सुधा मूर्ति ने पवित्र त्रिवेणी संगम पर आस्था की डुबकी लगाई। सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। बता दें कि सुधा मूर्ति पद्म भूषण से सम्मानित हैं। वह राजनीति, समाजसेवा और व्यापार जगत में जाना माना नाम है। सुधा मूर्ति अपने सरल स्वभाव और व्यक्तित्व के लिए जानी जाती हैं।
Aaj Ka Rashifal: वृषभ, मिथुन और कन्या राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें बाकी राशि वालों का हाल
इस्कॉन शिविर में परोसा महाप्रसाद
महाकुंभ पहुंचकर सुधा मूर्ति ने अपना अनुभव साझा किया और इसे जिंदगी में मिलने वाला एकमात्र अवसर कहा है। इसके अलावा सुधा ने कहा, ‘यह तीर्थराज सर्वोत्तम पवित्र स्थल है। महाकुंभ 144 वर्षों में एक बार आता है और मैं यहां आकर बहुत खुश हूं।' महाकुंभ की तीन दिवसीय यात्रा पर सुधा मूर्ति ने प्रयागराज में इस्कॉन शिविर में महाप्रसाद परोसने में मदद की। हरे रंग की साड़ी पहने और कंधों पर काला बैग लिए, सुधा मूर्ति भोजन काउंटर पर खड़ी होकर महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं को रोटियां बांटती नजर आईं।
क्यों जरूरी है पितरों का तर्पण
महाकुंभ में पितरों का तर्पण काफी जरूरी है। अगर आप महाकुंभ में स्नान करते हैं तो पितरों का तर्पण भी जरूर करें। ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास की मानें तो अगर मृत्यु के बाद पितरों का तर्पण नहीं किया जाए तो उन्हें मोक्ष नहीं मिलता है या फिर कहें कि उनकी आत्मा को शांति नहीं मिलती है। पितरों के आशीर्वाद पाने से लेकर पितरों के दोष मुक्ति तक के लिए तर्पण करना जरूरी है।
महाकुंभ में तर्पण का महत्व
कहते हैं कि हर व्यक्ति को महाकुंभ में आकर अपने पितरों का तर्पण करना चाहिए। इससे उनकी आत्मा को शांति मिलती है और तर्पण करने वाले व्यक्ति को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।