PM Modi Kumbh Snan On Magh Ashtami: महाकुंभ 2025 का आयोजन 13 जनवरी से प्रारंभ हो चुका है। इस आयोजन में देश-विदेश से साधु-संत और श्रद्धालु पवित्र नदी में स्नान के लिए एकत्र हो रहे हैं। धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस महाकुंभ के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को कुंभ में स्नान करने वाले हैं, और इसके लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। ऐसे में सभी के मन में एक सवाल उठ रहा है कि प्रधानमंत्री ने मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी जैसे प्रमुख अमृत स्नान के दिनों की बजाय 5 फरवरी का दिन क्यों चुना? या यह केवल एक संयोग है कि कुंभ स्नान के लिए उन्हें 5 फरवरी का दिन मिला। दरअसल, जब आप इस दिन के महत्व के बारे में जानेंगे तो प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता की सराहना किए बिना नहीं रह पाएंगे।
PM Modi Kumbh Snan: प्रधानमंत्री मोदी ने क्यों चुना कुंभ स्नान के लिए 5 फरवरी का दिन? जानें इस तिथि का महत्व
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को कुंभ में स्नान करने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि प्रधानमंत्री ने प्रमुख अमृत स्नान के दिनों की बजाय 5 फरवरी का दिन ही क्यों चुना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माघ अष्टमी का महत्व
हिंदू पंचांग के अनुसार 5 फरवरी माघ मास की गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि को है, जिसे धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन तप, ध्यान और साधना को बेहद फलदायी माना गया है। मान्यता है कि इस दिन जो लोग तप, ध्यान और स्नान करते हैं उनके सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं।
Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में आने वाले अखाड़ों का क्या है रहस्य? जानें इसका इतिहास और महत्व
इसके अलावा यह दिन को भीष्माष्टमी के रूप में भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाभारत के दौरान भीष्म पितामह ने बाणों की शय्या पर लेटे हुए सूर्य के उत्तरायण होने और शुक्ल पक्ष की प्रतीक्षा की थी। माघ मास की अष्टमी तिथि पर उन्होंने श्रीकृष्ण की उपस्थिति में अपने प्राण त्यागे, जिसके बाद उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हुई।
Maha Kumbh 2025: महाकुंभ जाने वाले भूलकर भी न करें ये पांच काम, मिल सकते हैं बुरे परिणाम
Maha Kumbh 2025: स्नान के लिए नहीं जा पा रहे महाकुंभ तो घर बैठे करें ये काम, मिलेगा मां गंगा का आशीर्वाद
Maha Kumbh 2025: चार पृथ्वी पर और आठ देवलोक में आयोजित होते हैं कुंभ, जानें इसका ज्योतिषीय महत्व
Mahakumbh 2025: महाकुंभ स्नान के दौरान करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगी समस्त पापों से मुक्ति
Swapna Shastra: सपने में खुद को महाकुंभ में स्नान करते देखना देता है इस बात का संकेत
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।