फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में अभी तक नहीं कर पाए हैं स्नान? इस दिन लगा पाएंगे आखिरी डुबकी, नोट कर लें तारीख

Fri, 24 Jan 2025 09:52 AM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 24 Jan 2025 09:52 AM IST
सार

Kumbh Mela 2025धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कुंभ में माघ स्नान से पाप का नाश होता है और इस पर्व से बढ़कर कोई पवित्र पर्व भी नहीं है। यही नहीं, यह भी कहा जाता है कि महाकुंभ में नियमों का पालन करके स्नान किया जाता है को यह अश्वमेघ यज्ञ के समान होता है।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 Know the last date of Doing Shahi snan and Snan Mela will be over on mahashivratri disprj
महाकुंभ 2025 - फोटो : अमर उजाला

Snan Day: महाकुंभ मेला भारतीय संस्कृति का सबसे बड़ा पर्व है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग कुंभ देखने और स्नान करने के लिए आ रहे हैं। यह हर 12 वर्षों में आयोजित होने वाला यह मेला इस बार 2025 में प्रयागराज में हो रहा है। मान्यता है कि महाकुंभ में स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है, लेकिन क्या आपको पता है कि महाकुंभ का आखिरी स्नान कब होगा?

Mahakumbh 2025 Know the last date of Doing Shahi snan and Snan Mela will be over on mahashivratri disprj
महाकुंभ 2025 - फोटो : अमर उजाला

इस दिन होगा आखिरी स्नान
13 जनवरी 2025 से महाकुंभ का धार्मिक आयोजन शुरू हुआ था। हालांकि, इसका समापन भी फरवरी में होने वाला है। बता दें कि महाकुंभ का समापन  26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के दिन होगा। इस दिन का स्नान काफी फलदायक होता है और इस दौरान कई प्रमुख तिथियों में स्नान किए जाएंगे।

Aaj Ka Rashifal: वृषभ, मिथुन और कन्या राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें बाकी राशि वालों का हाल

Mahakumbh 2025 Know the last date of Doing Shahi snan and Snan Mela will be over on mahashivratri disprj
महाकुंभ 2025 - फोटो : अमर उजाला।

सुख-समृद्धि का होता है आगमन
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कुंभ में माघ स्नान से पाप का नाश होता है और इस पर्व से बढ़कर कोई पवित्र पर्व भी नहीं है। यही नहीं, यह भी कहा जाता है कि महाकुंभ में नियमों का पालन करके स्नान किया जाता है को यह अश्वमेघ यज्ञ के समान होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahakumbh 2025 Know the last date of Doing Shahi snan and Snan Mela will be over on mahashivratri disprj
महाकुंभ 2025 - फोटो : संवाद

कितने होते हैं स्नान?
महाकुंभ का पहला स्नान 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के दिन था। दूसरा स्नान 14 जनवरी यानी कि मकर संक्रांति के अवसर में था। तीसरा स्नान 29 जनवरी यानी कि मौनी अमावस्या के दिन होगा। वहीं चौथा बसंत पंचमी पर पर। पांचवां स्नान माघ पूर्णिमा पर और महाकुंभ का आखिरी स्नान 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि पर किया जाएगा।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 Know the last date of Doing Shahi snan and Snan Mela will be over on mahashivratri disprj
महाकुंभ 2025 - फोटो : अमर उजाला

इस दिन होगा शाही स्नान
महाकुंभ में शाही स्नान की भी अलग मान्यता होती है। भक्त शाही स्नान के विशेष अवसर पर भी डुबकी  लगाते हैं। तो बता दें कि महाकुंभ का तीसरा और आखिरी शाही स्नान बसंत पंचमी पर किया जाएगा। यह 2 फरवरी सुबह नौ बजे से शुरू होकर 3 फरवरी सुबह 7 बजे कर रहेगा।  



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed