सब्सक्राइब करें

Guru Purnima 2022: आज गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 13 Jul 2022 09:59 AM IST
विज्ञापन
Guru Purnima 2022 Daan According To Zodiac Signs Know Benefits In Hindi
गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान - फोटो : istock

Guru Purnima 2022 : आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को आषाढ़ पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा और व्यास पूर्णिमा कहा जाता है। इस साल गुरु पूर्णिमा का ये पावन पर्व 13 जुलाई 2022, दिन बुधवार को मनाया जाएगा। प्राचीन काल से ही गुरु को विशेष महत्व दिया जाता है। गुरु ही जीवन में सही राह पर चलना सिखाते हैं। हिंदू धर्म में गुरु को भगवान से भी ऊपर माना जाता है। मान्यता है कि इस शुभ दिन पर 18 पुराणों का रचयिता भी महर्षि वेदव्यास जन्म हुआ था। वेदव्यास जी ने ही मानव जाति को चारों वेदों का ज्ञान दिया था। ऐसे में इस दिन गुरुओं की विशेष तौर पर पूजा करके उनका आशीर्वाद लिया जाता है। इसके साथ ही ज्योतिष शास्त्र में मान्यता है कि इस दिन राशि के अनुसार, कुछ चीजों का दान करने से भी मनोकामना की पूर्ति होती है। चलिए जानते हैं उनके बारे में...



Koo App

समस्त प्रदेश वासियों को पावन गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई। सभ्यताओं का उदय, संस्कृतियों का उत्कर्ष व महान विभूतियों का निर्माण पूज्य गुरुजनों के आशीर्वाद व मार्गदर्शन में ही होता है। अपने तप, त्याग और ज्ञान के आलोक से मानव समाज का उद्धार कर रहे सभी देवतुल्य गुरुजनों को नमन।

View attached media content

- Yogi Adityanath (@myogiadityanath) 13 July 2022

Trending Videos
Guru Purnima 2022 Daan According To Zodiac Signs Know Benefits In Hindi
गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान - फोटो : Instagram

मेष राशि
ज्योतिष के अनुसार, गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर मेष राशि के लोगों को गुड़ और लाल रंग के कपड़े जरूरतमंदों को दान करने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक संकट दूर होता है। 

Koo App

ॐ गुं गुरवे नम: सभी देशवासियों को गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। हर व्यक्ति के जीवन को ज्ञान के प्रकाश से उज्जवल बनाने तथा मानवता से प्रेरित संस्कारों से पोषित करने वाले सभी गुरुजनों को मेरा नमन।

View attached media content

- Piyush Goyal (@piyushgoyal) 13 July 2022



वृष राशि
वृषभ राशि के लोगों को गुरु पूर्णिमा के दिन मिश्री का दान करने की सलाह दी जाती है। साथ ही इस दिन वृषभ राशि के जातकों को अपने पूजा घर में घी की अखंड ज्योति जलानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Purnima 2022 Daan According To Zodiac Signs Know Benefits In Hindi
गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान - फोटो : Instagram

मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातक गुरु पूर्णिमा के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। इसके साथ ही आप हरी मूंग का दान भी कर सकते हैं। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से दांपत्य जीवन सुखमय होता है। 

Koo App

कर्ता करे ना कर सके, गुरु करे सब होय। सात द्वीप नौ खंड में गुरु से बड़ा ना कोय।। गुरू पूर्णिमा के अवसर पर समस्त गुरुजनों एवं देश व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। गुरु एक वृक्ष के समान ही निस्वार्थ भाव से हमारे समाज में शिक्षा का बीज बो कर देश एवं प्रेदश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान करता है। #GuruPurnima2022 #Gurupurnima

View attached media content

- Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) 13 July 2022



कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को गुरु पूर्णिमा के दिन गरीब व जरूरतमंद लोगों को चावल का दान करना चाहिए। इससे तनाव से मुक्ति मिलती है।

Guru Purnima 2022 Daan According To Zodiac Signs Know Benefits In Hindi
गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान - फोटो : guru purnima 2020

सिंह राशि
मान्यताओं के अनुसार, सिंह राशि वाले जातकों को गुरु पूर्णिमा के दिन गेहूं का दान करना चाहिए। इससे व्यक्ति की मान-प्रतिष्ठा बढ़ती है। 

कन्या राशि
ज्योतिष के अनुसार, कन्या राशि वाले जातकों को गुरु पूर्णिमा वाले दिन किसी योग्य ब्राह्मण को भोजन करार अपने सामर्थ्य अनुसार दक्षिणा देनी चाहिए।

विज्ञापन
Guru Purnima 2022 Daan According To Zodiac Signs Know Benefits In Hindi
गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान - फोटो : guru purnima 2020

तुला राशि
मान्यता है कि तुला राशि वाले जातकों को गुरु पूर्णिमा के दिन कन्याओं को खीर खिलानी चाहिए। ऐसा करने से यश और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। 

वृश्चिक राशि
कहा जाता है कि वृश्चिक राशि वाले जातकों को गुरु पूर्णिमा वाले दिन बंदरों को चने और गुड़ खिलाने चाहिए। साथ ही गरीब छात्रों को किताबें व पढ़ने लिखने की चीजें दान करनी चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed