Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
FIFA World cup final Photos Lionel Messi celebrates like Maradona clicks wife Antonella picture hugs Mbappe
{"_id":"63a002756ec92c1d637666db","slug":"fifa-world-cup-final-photos-lionel-messi-celebrates-like-maradona-clicks-wife-antonella-picture-hugs-mbappe","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"FIFA WC Photos: लियोनल मेसी ने माराडोना की तरह मनाया जश्न, पत्नी के लिए बने फोटोग्राफर, एम्बाप्पे को लगाया गले","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
FIFA WC Photos: लियोनल मेसी ने माराडोना की तरह मनाया जश्न, पत्नी के लिए बने फोटोग्राफर, एम्बाप्पे को लगाया गले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 19 Dec 2022 04:04 PM IST
सार
FIFA World cup final Photos Lionel Messi: अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी पांचवें प्रयास में विश्व चैंपियन बने। उन्होंने फाइनल में दो गोल दागे। उनके दो गोल फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे के तीन गोल पर भारी पड़े।
विज्ञापन
1 of 10
लियोनल मेसी और डिएगो माराडोना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अर्जेंटीना ने रविवार (18 दिसंबर) को कतर के लुसैल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में फ्रांस को हराकर विश्व कप की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। वह 36 साल बाद चैंपियन बना। अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी पांचवें प्रयास में विश्व चैंपियन बने। उन्होंने फाइनल में दो गोल दागे। उनके दो गोल फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे के तीन गोल पर भारी पड़े। चैंपियन बनने के बाद मेसी के साथ-साथ अर्जेंटीना के सभी खिलाड़ियों और प्रशंसकों ने जमकर जश्न मनाया। हम आपको तस्वीरों में विश्व कप फाइनल का रोमांच दिखा रहे हैं...
2 of 10
विश्व कप जीतने के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
मेसी की टीम अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट तक चले मुकाबले में फ्रांस को 4-2 से हरा दिया। निर्धारित 90 मिनट तक मुकाबला 2-2 की बराबरी पर था। अर्जेंटीना के लिए मेसी और एंजेल डी मारिया ने एक-एक गोल किए थे। फ्रांस के एम्बाप्पे ने दो गोल दागे थे। इसके बाद एक्स्ट्रा टाइम (15-15 मिनट के दो हाफ) में मेसी और एम्बाप्पे ने एक-एक गोल और किया। एक्स्ट्रा टाइम में मैच 3-3 की बराबरी पर रहने के बाद पेनल्टी शूटआउट से विजेता का फैसला हुआ।
3 of 10
माराडोना और मेसी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस जीत के बाद मेसी ने जमकर जश्न मनाया। अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने उन्हें कंधे पर लेकर मैदान का चक्कर लगाया। इसे देखकर फैंस को डिएगो माराडोना की याद आ गई। 1986 में जब अर्जेंटीना विश्व कप जीता था तब भी खिलाड़ियों माराडोना को कंधे पर लेकर घुमाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
ज्लातन इब्राहिमोविच, पॉल पोग्बा और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों
- फोटो : सोशल मीडिया
फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच फाइनल मैच को देखने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पहुंचे। उनके साथ स्वीडन के दिग्गज खिलाड़ी ज्लातन इब्राहिमोविच और फ्रांस के स्टार मिडफील्डर पॉल पोग्बा भी दिखाई दिए।
विज्ञापन
5 of 10
इकर कैसियास और दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी फीफा विश्व कप फाइनल देखने कतर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण भी किया। दीपिका पादुकोण के साथ स्पेन के पूर्व कप्तान और 2010 में ट्रॉफी उठाने वाले इकर कैसियास भी मौजूद थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।