सब्सक्राइब करें

मेसी नंबर-1: एमबाप्पे से मिल रही कड़ी चुनौती; फीफा विश्वकप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले 16 फुटबॉलर्स की लिस्ट

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 23 Jun 2026 07:21 AM IST
सार

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने फीफा विश्वकप इतिहास में नया अध्याय जोड़ते हुए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल कर लिया है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ दो गोल दागकर उन्होंने अपना कुल आंकड़ा 18 गोल तक पहुंचाया और जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज (16) को पीछे छोड़ दिया। हालांकि, फ्रांस के किलियन एमबाप्पे भी 16 गोल के साथ उनके पीछे खड़े हैं और रिकॉर्ड की इस दौड़ को और रोमांचक बना रहे हैं।

विज्ञापन
FIFA World Cup's Top 16 Goal Scorers: Messi Reaches No.1, Mbappe Emerging as the Biggest Challenger
फीफा विश्वकप 2026 - फोटो : FIFA.COM

फीफा विश्वकप 2026 में लियोनल मेसी ने एक और ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने उनके नाम को फुटबॉल इतिहास में और ऊंचा कर दिया। ऑस्ट्रिया के खिलाफ ग्रुप-जे मुकाबले में दो गोल दागकर अर्जेंटीना के कप्तान विश्वकप इतिहास के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। 39वें जन्मदिन से ठीक पहले मेसी ने अपना कुल आंकड़ा 18 गोल तक पहुंचा दिया और मिरोस्लाव क्लोज का 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।



हालांकि, इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बीच फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एमबाप्पे भी लगातार सुर्खियों में हैं। इराक के खिलाफ दो गोल करने के बाद उनके विश्वकप गोलों की संख्या 16 हो गई है। महज 16 मैचों में 16 गोल दाग चुके एमबाप्पे भविष्य में मेसी के रिकॉर्ड के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं।

FIFA World Cup's Top 16 Goal Scorers: Messi Reaches No.1, Mbappe Emerging as the Biggest Challenger
मेसी - फोटो : FIFA.COM

ऑस्ट्रिया के खिलाफ मेसी ने रचा इतिहास
मेसी ने मैच के शुरुआती दौर में एक पेनल्टी गंवा दी थी, लेकिन इससे उनका आत्मविश्वास नहीं डिगा। पहले हाफ के अंत में उन्होंने बाएं पैर से शानदार फिनिश करते हुए विश्वकप का अपना 17वां गोल किया और क्लोज को पीछे छोड़ दिया। इसके बाद इंजरी टाइम में जूलियन अल्वारेज के शॉट पर रीबाउंड को गोल में बदलकर उन्होंने मैच में अपना दूसरा और विश्वकप करियर का 18वां गोल दागा। इस प्रदर्शन की बदौलत अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया और राउंड ऑफ-32 में जगह बना ली।

FIFA World Cup's Top 16 Goal Scorers: Messi Reaches No.1, Mbappe Emerging as the Biggest Challenger
क्लोज और मेसी - फोटो : FIFA.COM

क्लोज ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी
टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही मिरोस्लाव क्लोजे ने माना था कि मेसी उनका रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। क्लोज ने फीफा से कहा था, 'मेसी सिर्फ मेसी हैं। मैं हमेशा उनकी समस्याओं को सुलझाने की क्षमता और मैदान पर उनके व्यवहार का प्रशंसक रहा हूं। उन्होंने हमेशा अपनी टीम को नई ऊर्जा दी है। उन्होंने फुटबॉल के लिए जो किया है, उसके लिए मैं उन्हें सलाम करता हूं।'

छह विश्वकप खेलने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल
मेसी विश्वकप के छह संस्करण खेलने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने 2006 में सर्बिया और मोंटेनेग्रो के खिलाफ अपना पहला विश्वकप गोल किया था। इसके बाद से वह पांच अलग-अलग विश्वकप संस्करणों में गोल करने का कारनामा कर चुके हैं। ऑस्ट्रिया के खिलाफ रिकॉर्ड बनाने के बाद जब उनसे उनके पसंदीदा विश्वकप गोल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो मुझे अभी याद नहीं है। मैं थका हुआ हूं और बस इस पल का आनंद लेना चाहता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
FIFA World Cup's Top 16 Goal Scorers: Messi Reaches No.1, Mbappe Emerging as the Biggest Challenger
लियोनल मेसी - फोटो : Fifa.com

विश्वकप इतिहास के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी

1. लियोनल मेसी (अर्जेंटीना)

  • गोल: 18
  • विश्वकप: 6 (2006, 2010, 2014, 2018, 2022, 2026)
  • 2006: 1 गोल
  • 2010: 0 गोल
  • 2014: 4 गोल
  • 2018: 1 गोल
  • 2022: 7 गोल
  • 2026: 5 गोल (अब तक)
  • मैच: 28
विज्ञापन
FIFA World Cup's Top 16 Goal Scorers: Messi Reaches No.1, Mbappe Emerging as the Biggest Challenger
एमबाप्पे - फोटो : FIFA.COM

2. किलियन एमबाप्पे (फ्रांस)

  • गोल: 16
  • विश्वकप: 3 (2018, 2022, 2026)
  • 2018: 4 गोल
  • 2022: 8 गोल
  • 2026: 4 गोल (अब तक)
  • मैच: 16
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed