Kim Kardashian-Lewis Hamilton: किम कर्दाशियन और हैमिल्टन ने रिश्ते पर लगाई मुहर? कैमरे में कैद हुई केमिस्ट्री
सुपर बाउल एलएक्स में किम कर्दाशियन और लुईस हैमिल्टन की साथ मौजूदगी ने उनके रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं को नई हवा दे दी। यूरोप में साथ वक्त बिताने की खबरों के बाद यह पहली बड़ी सार्वजनिक उपस्थिति थी। फिलहाल दोनों ने चुप्पी साध रखी है, लेकिन तस्वीरें बहुत कुछ कह रही हैं।
इस खास मौके पर किम ने ब्लैक कोट और डायमंड चोकर पहना था। उन्होंने नए बैंग्स हेयरस्टाइल के साथ एंट्री ली। उनके हेयरस्टाइलिस्ट क्रिस एपलटन ने मैच से पहले फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'सुपर बाउल बैंग्स।'
Tim Cook, Lewis, Kim Kardashian, also Tyler, the Creator, Kendal Jenner, Hailey Bieber...#SuperBowlLX
— Sir Lewis Updates (@LH44updates) February 9, 2026
pic.twitter.com/bM5OeEhQJH
Lewis Hamilton and Kim Kardashian attend the #SuperBowlLX pic.twitter.com/jjpwrHkfyg
— deni (@fiagirly) February 9, 2026
रिपोर्ट्स के मुताबिक सुपर बाउल से पहले दोनों यूरोप में भी साथ वक्त बिता चुके हैं। वे कॉट्सवॉल्ड्स के एस्टेल मैनर में ठहरे, जहां प्राइवेट डिनर की खबरें भी सामने आईं। इसके बाद लंदन और फिर पेरिस तक उनका सफर चला। द सन से बात करते हुए एक सूत्र ने कहा, 'किम और लुईस दोनों के काम के शेड्यूल बहुत व्यस्त हैं, इसलिए वे ज्यादा से ज्यादा समय साथ बिताना चाहते हैं। अभी वे अलग नहीं हो पा रहे और किम के काम के हिसाब से डेट्स प्लान कर रहे हैं।'
दोनों सितारों का नाम पहले भी कई चर्चित हस्तियों से जुड़ चुका है। किम का नाम कान्ये वेस्ट से तलाक के बाद ओडेल बेकहम जूनियर और पीट डेविडसन के साथ जोड़ा गया था। वहीं हैमिल्टन का नाम निकी मिनाज, रिहाना, गीगी हदीद और केंडल जेनर जैसी हस्तियों के साथ जुड़ता रहा है।