इंटरनेट ने हमारी लाइफस्टाइल को बदलने का काम किया है। एजुकेशन, बिजनेस से लेकर कामकाज तक सभी जगह इंटरनेट का उपयोग बढ़ा है। दुनिया भर में बड़ी मात्रा में इसकी खपत की जा रही है। साल 2016 के बाद से भारत में इंटरनेट की खपत में कई गुना इजाफा देखने को मिला है। ऐसे में इंटरनेट का एक बड़ा बाजार भारत में उभरा है। इसी को देखते हुए कई टेलीकॉम कंपनियां ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए खास रिचार्ज प्लान्स और ऑफर्स लेकर आती रहती हैं। हालांकि, टेलीकॉम सेवाओं का आनंद लेने वाले ग्राहकों के साथ आम समस्या ये देखने को मिलती है कि उनका डेली डाटा लिमिट बहुत जल्दी ओवर हो जाता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आज हम आपको बीएसएनएल के उन शानदार डाटा वाउचर के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आप डेली डाटा लिमिट ओवर होने के बाद रिचार्ज करवा सकते हैं। इससे आपको इंटरनेट की कमी नहीं होगी।
BSNL Low Cost Data Plans: ये हैं बीएसएनएल के 20 रुपये से कम कीमत वाले 3 शानदार रिचार्ज प्लान्स, मिलेगा 2GB तक डाटा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:12 PM IST
विज्ञापन