सब्सक्राइब करें

जरूरत की खबर: आगामी चुनाव के मद्देनजर ट्विटर ने किया बड़ा ऐलान, जानिए इस खास सर्विस के बारे में सबकुछ

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 14 Jan 2022 04:44 PM IST
विज्ञापन
Twitter started a special service that will ease the problems of voters
ट्विटर ने शुरू की खास सर्विस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

अपने विचार प्रकट करने अक्सर लोग ट्विटर पर पहुंच जाते हैं। वहीं भारत में ज्यादातर लोग राजनीति को लेकर अपने-अपने विचार ट्विटर पर ही साझा करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए ट्विटर ने भी अपने यूजर्स और आम नागरिकों को सहायता देने के लिए एक फैसला किया है। दरअसल, 10 फरवरी से देश में कुल 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने को हैं। ऐसे में ट्विटर ने गुरुवार को वोट डालने से पहले नागरिकों को सही ज्ञान के साथ सशक्म करने के लिए कई पहलों की घोषणा की है। एक बयान में ट्विटर ने कहा है कि चुनाव के वक्त लोग  विश्वसनीय जानकारी खोजने, उम्मीदवारों व उनके घोषणापत्रों के की जानकारी लेने और नागरिक चर्चा एवं बातचीत में शामिल होने के लिए ट्विटर पर आते हैं। एक सेवा के रूप में सार्वजनिक बातचीत के लिए ट्विटर, लोगों को नागरिक अधिकारों के तहत सही निर्णय लेने में सक्षम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Trending Videos
Twitter started a special service that will ease the problems of voters
ट्विटर ने शुरू की खास सर्विस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • ट्विटर के कदम केवल उच्च मतदान सुनिश्चित करने तक ही केंद्रित नहीं बल्कि यह सुनिश्चित करने तक है कि मतदाता पूरे चुनाव चक्र में शामिल हों और इस दौरान उनके पास पूरी और सही जानकारी हो। इतना ही नहीं ट्विटर मतदाताओं की मदद के लिए एक खास इमोजी भी शुरू करने जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Twitter started a special service that will ease the problems of voters
ट्विटर ने शुरू की खास सर्विस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • इसके अलावा ट्विटर ने कहा है, कि एक मतदाता क्विज के जरिए लोगों को चुनाव से जुड़े जरूरी तथ्यों से अवगत कराया जाएगा। विधानसभा चुनावों के लिए विश्वसनीय और आधिकारिक जानकारी के लिए ट्विटर ने भारत निर्वाचन आयोग व मुख्य चुनाव अधिकारियों के साथ एक ‘सर्च प्रॉम्प्ट’ भी शुरू किया है।
Twitter started a special service that will ease the problems of voters
ट्विटर ने शुरू की खास सर्विस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • अब ट्विटर के एक्सप्लोर पेज पर संबंधित कीवर्ड के साथ खोज करने पर ये ‘सर्च प्रॉम्प्ट’ सूचना के विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत प्रदान करेगा। साथ ही आपको उन संसाधनों तक भी ले जाएगा, जहां  मतदान तिथियों, उम्मीदवार सूचियों, मतदान केंद्रों तथा अन्य चीजों के बारे में सही जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। 
विज्ञापन
Twitter started a special service that will ease the problems of voters
ट्विटर ने शुरू की खास सर्विस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • खास बात तो ये है कि अब ये ‘सर्च प्रॉम्प्ट’ अंग्रेजी के अलावा हिंदी, पंजाबी व कोंकणी में उपलब्ध होगा। साथ ही कई हैशटैग भी होंगे। इसके अलावा, ट्विटर पांच राज्यों में कई वर्कशॉप और ट्रेनिंग सेशन का आयोजन करेगा। इसका उद्देश्य चुनावों से संबंधित फैल रही गलत सूचना से निपटाने का होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed