हाईटेक फोन रखने के लिए आपको हमेशा ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। मोबाइल फोन मार्केट में कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण अब आप 10,000 रुपये से कम कीमत में भी हाई क्वालिटी वाले स्मार्टफोन आसानी से खरीद सकते हैं। अगर आपको लगता है कि ये फोन केवल बुनियादी कार्य करने के लिए ही अच्छे हैं, तो आपको यह जानकर आश्चर्य हो सकता है कि कम कीमत वाले फोन में भी गेमिंग, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और डेली यूज के कई काम किए जा सकते हैं। यदि आपका बजट भी 10 हजार रुपये से कम है तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको कम कीमत वाले पांच बेस्ट फोन बताने वाले हैं। चलिए जानते हैं।
Phone Under 10K: बजट में आते हैं ये दमदार फीचर्स वाले फोन, डेली यूज के लिए हैं बेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Poco C51
पोको C51 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G36 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। पोको सी 51 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.52 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। कैमरा सपोर्ट की बात करें तो फोन के साथ डुअल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन 4जी कनेक्टिविटी के साथ आता है।
रियलमी के इस फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.74 इंच की स्क्रीन है। इसके अलावा इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33w SuperVOOC चार्जिंग है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। स्मार्टफोन Unisoc T612 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज से लैस है। इसमें 6 जीबी वर्चुअल रैम भी मिलती है। Realme Narzo N53 में एंड्रॉयड 13 आधारित Realme UI 4.0 मिलती है। फोन में मिनी कैप्सूल फीचर दिया गया है।
सैमसंग के बजट फोन में ऑक्टा कोर Exynos 850 प्रोसेसर, 5000mAh की बैटरी और 15W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। Samsung Galaxy M13 में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल, सेकेंडरी लेंस 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए सैमसंग ने 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
नोकिया जी11 प्लस में 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसके साथ कंपनी ने तीन साल तक एंड्रॉयड अपडेट देने का वादा किया है। फोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T606 प्रोसेसर और 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज का सपोर्ट है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। Nokia G11 Plus में डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल और दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेप्थ है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।