फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 हजार रुपये से कम में उपलब्ध हैं ये शानदार स्मार्टफोन, मिलेंगे चार कैमरे और जबरदस्त फीचर्स

Sun, 03 Nov 2019 11:57 AM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Sun, 03 Nov 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
Best Smartphone Under 10,000 With Quad Camera Setup Know Price And Specifications
smartphone user

इस समय भारतीय बाजार में लगभग हर एक कंपनी के स्मार्टफोन मौजूद हैं, जिन्में लोगों को एक से बढ़कर एक फीचर्स मिल रहे हैं। वहीं, सभी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा भी बढ़ गई है, जिसकी वजह से अब बजट फोन में प्रीमियम सेगमेंट वाले फोन के फीचर्स दिए जा रहे हैं। 



हाल ही में शाओमी ने रेडमी 8 और सैमसंग ने एम30 जैसे स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इन सभी डिवाइस में दमदार प्रोसेसर और बड़ा डिस्प्ले दिया गया हैं। हम आपके लिए 10 हजार रुपये से कम कीमत वाले लेटेस्ट स्मार्टफोन की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्में आपको ट्रिपल और क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा। तो आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

Best Smartphone Under 10,000 With Quad Camera Setup Know Price And Specifications
redmi 8 - फोटो : social media

Redmi 8

ग्राहक इस फोन को मात्र 7,999 रुपये में खरीद सकते हैं। स्पेसिफिकेशन के बात करें तो इसमें 6.2 इंच का डॉट नॉच एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है। इसके साथ ही स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए पी2आई स्पलैश रेसिस्टेंट और गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर मिला है। वहीं, इस फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा 

साथ ही यूजर्स को डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 12 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स 363 प्राइमरी सेंसर  और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद हैं। साथ ही ग्राहक 8 मेगापिक्सल वाले कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

Best Smartphone Under 10,000 With Quad Camera Setup Know Price And Specifications
Infinix Note 5

Infinix S5

ग्राहक इस फोन को चार कैमरा सपोर्ट के साथ मात्र 8,999 रुपये में खरीद सकेंगे। वहीं, यूजर्स को इस सेटअप में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लैंस, 2 मेगापिक्सल का सुपर मेक्रो और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलेगा। वहीं, अन्य फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में पंच होल वाला डिस्प्ले दिया है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए पी22 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Best Smartphone Under 10,000 With Quad Camera Setup Know Price And Specifications
Realme 5 and Realme 5 Pro - फोटो : Amar Ujala

Realme 5

कंपनी ने इस फोन की कीमत 8,999 रुपये रखी है। साथ ही इस स्मार्टफोन में चार रियर कैमरे लगे हैं, जिन्में प्राइम कैमरा सेंसर 48MP की जगह सिर्फ 12MP का है। जबकि बाकी तीन कैमरे 5 Pro वाले ही हैं। जोकि 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2MP का पोट्रेट लेंस और 2MP का अल्ट्रा मैक्रो लेंस दिया है। सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 13MP का कैमरा मिलेगा। Realme 5 में 6.5 इंच HD+ मिनीड्रॉप डिस्प्ले मिलता है जो कि गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है।

विज्ञापन
Best Smartphone Under 10,000 With Quad Camera Setup Know Price And Specifications
Samsung Galaxy M30-3

Samsung Galaxy M30

ग्राहक इस फोन को सिर्फ 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं, इस फोन में डुअल नैनो सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें यू नॉच मिलेगा। इसके अलावा फोन में सैमसंग का इनहाउस ऑक्टाकोर Exynos 7904 प्रोसेसर है। फोन की स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही इस फोन में फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.9 है, वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का डेफ्ट सेंसर है जिसका अपर्चर f/2.2 और तीसरा कैमरा भी 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed