फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

5,000mAh की बैटरी वाला Vivo Z1 Pro हुआ दो हजार रुपये तक सस्ता

Fri, 01 Nov 2019 04:51 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Fri, 01 Nov 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
Vivo Z1 Pro Price cut in India Now Starts at Rs 13990
Vivo Z1 Pro - फोटो : Flipkart
वीवो का वीवो जेड1 प्रो स्मार्टफोन लॉन्चिंग के कुछ महीने बाद ही सस्ता हो गया है। Vivo Z1 Pro (रिव्यू) की कीमत में कंपनी ने दो हजार रुपये की कटौती की है। कटौती के बाद Vivo Z1 Pro के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,990 रुपये, 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,990 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 15,990 रुपये हो गई है।
Vivo Z1 Pro Price cut in India Now Starts at Rs 13990
vivo z1 pro - फोटो : amar ujala

Vivo Z1 Pro की स्पेसिफिकेशन

फोन के फीचर्स की बात करें, तो इसमें 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 2340x1080 पिक्सल है। इस फोन में पंचहोल डिस्प्ले दी गई है, जिसमें नॉच नहीं है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर है। भारत में इस प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाला Vivo Z1Pro पहला फोन है। इस प्रोसेसर की मदद से आप 4K अल्ट्रा एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। फोन के खास फीचर्स की बात करें, इसमें शानदार परफॉर्मेंस के लिए मल्टी टर्बो, एआई टर्बो, कूलिंग टर्बो जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Vivo Z1 Pro Price cut in India Now Starts at Rs 13990
Vivo Z1 Pro - फोटो : vivo

ग्राफिक्स के लिए इसमें आपको एड्रेनो 616 जीपीयू मिलेगा। इस फोन में 4GB/6GB की रैम और 64GB/128GB की स्टोरेज दी गई है। यह फोन तीन वेरियंट में मिलेगा, जिसमें पहला वेरियंट 4 जीबी रैम/64GB स्टोरेज, दूसरा 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज और तीसरा वेरियंट 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivo Z1 Pro Price cut in India Now Starts at Rs 13990
Vivo Z1 PRO Review - फोटो : amar ujala

Vivo Z1 Pro का कैमरा

वीवो जे1प्रो के कैमरे की बात करें, तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है, जबकि तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ के लिए दिया गया है। इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ आपको एचडीआर और एआई सुपर वाइड एंगल मिलेगा।

विज्ञापन
Vivo Z1 Pro Price cut in India Now Starts at Rs 13990
Vivo Z1 Pro - फोटो : Flipkart

Vivo Z1 Pro की कनेक्टिविटी और बैटरी

इस फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलती है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन के साथ 18 वॉट का फास्ट चार्जर भी मिलेगा। यह फोन सॉनिक ब्लू, सॉनिक ब्लैक और मिरर ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। इसके अलावा फोन में 4जी VoLTE, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed