फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CES 2024: लॉन्च हुआ दुनिया का पहला ट्रांसपैरेंट टीवी, डिजाइन ऐसी कि सब हो जाएंगे दीवाने

Tue, 09 Jan 2024 11:45 AM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Tue, 09 Jan 2024 11:45 AM IST
विज्ञापन
CES 2024 transparent LED displays that project films on glass Launched
ces 2024 TRANSPARENT TV - फोटो : अमर उजाला

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो (CES 2024) का आयोजन आज यानी 9 जनवरी से शुरू हो रहा है लेकिन इससे पहले ही कई कंपनियों ने अपने अनोखे प्रोडक्ट पेश कर दिए हैं। CES 2024 का आयोजन इस बार 9-12 जनवरी तक लास वेगास में हो रहा है। CES हर साल जनवरी में आयोजित होता है और इसमें दुनिया की तमाम टेक कंपनियां अपने प्रोडक्ट पेश करती हैं। इस इवेंट के शुरू होने से पहले ट्रांसपैरेंट LED डिस्प्ले ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है।

CES 2024 transparent LED displays that project films on glass Launched
ces 2024 TRANSPARENT TV - फोटो : अमर उजाला

सैमसंग और एलजी ने CES 2024 से ठीक पहले ट्रांसपैरेंट एलईडी टीवी पेश किए हैं। सैमसंग से पहले एलजी ने अपने ट्रांसपैरेंट टीवी की पहली झलक दुनिया को दिखाई है। यह टीवी पैनल पूरी तरह से ट्रांसपैरेंट है और इसमें बेजल नहीं है।

CES 2024 transparent LED displays that project films on glass Launched
ces 2024 TRANSPARENT TV - फोटो : अमर उजाला

यदि इन टीवी को अपने घर की दीवार पर इंस्टॉल करते हैं तो जब तक इसे ऑन नहीं किया जाएगा किसी को भनक तक नहीं लगेगी कि आपके घर में टीवी भी है। इन टीवी पर आप अपने फोन की स्क्रीन भी शेयर कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
CES 2024 transparent LED displays that project films on glass Launched
ces 2024 TRANSPARENT TV - फोटो : अमर उजाला

इन टीवी की खासियतों की बात करें तो पावर सोर्स के अलावा इन टीवी में कोई केबल नजर नहीं आ रहा है। इन्हें वायरलेस टीवी भी कहा जा रहा है। इनमें AV ट्रांसमिशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इन टीवी को दुनिया का पहला वायरलेस ट्रांसपैरेंट LED टीवी भी कहा जा रहा है। 

विज्ञापन
CES 2024 transparent LED displays that project films on glass Launched
ces 2024 TRANSPARENT TV - फोटो : अमर उजाला

इनका इस्तेमाल घर, ऑफिस, इवेंट आदि में हो सकेगा, हालांकि इन टीवी पैनल को फिलहाल खरीदा नहीं जा सकता है। एलजी और सैमसंग दोनों ने अपने इन  ट्रांसपैरेंट टीवी पैनल को फिलहाल केवल शोकेस किया है। ग्राहकों के लिए इसे इस साल के अंत तक उपलब्ध कराया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed