फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Father's Day: पिताजी ने आपको बहुत कुछ दिया, आप उन्हें कुछ खास दीजिए, ये रही लिस्ट

Sun, 16 Jun 2019 11:23 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Sun, 16 Jun 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
Fathers day 2019: Best gifts for your loving father, smartphone, smartwatch, foot masaage
fathers day gift - फोटो : amar ujala

पिताजी के सम्मान में हर साल दुनियाभर में जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। इस साल फादर्स डे 16 जून को है। फादर्स डे पहली बार 19 जून 1910 को वाशिंगटन में मनाया गया। पिताजी के त्याग और समर्पण का कर्ज हम कभी नहीं उतार सकते, लेकिन उन्हें हम इस खास मौके पर कुछ स्पेशल गिफ्ट देकर खुश करने की कोशिश जरूर कर सकते हैं। तो आइए कुछ गिफ्ट्स पर नजर डालते हैं जिन्हें आप अपने पिताजी को इस फादर्स डे के मौके पर दे सकते हैं।

Fathers day 2019: Best gifts for your loving father, smartphone, smartwatch, foot masaage
- फोटो : amar ujala

स्मार्टफोन
आज के जमाने पर अधिकतर लोग घर से दूर रहे हैं, जबकि उनके माता-पिता घर पर रहे हैं। यदि आपके साथ भी ऐसा ही है तो आप अपने पिताजी को एक स्मार्टफोन दे सकते हैं ताकि वे समय-समय पर आपसे वीडियो कॉलिंग करके बातें कर सकें और फोटो वीडियो आपके साथ शेयर कर सकें। साथ ही आपके लिए भी बढ़िया होगा कि आप उनसे लाइव बातें कर सकेंगे। यदि आपका बजट कम है तो आप टेक्नो, इनफिनिक्स, रियलमी, नोकिया, आईटेल और शाओमी जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। इन कंपनियों के कई स्मार्टफोन आपको 5-10 हजार रुपये के बीच मिल जाएंगे।

Fathers day 2019: Best gifts for your loving father, smartphone, smartwatch, foot masaage
SAREGAMA

सारेगामा कारवां
यदि आपके पिताजी संगीत के शौकीन हैं तो उनके लिए सारेगामा कारवां से बेहतर कोई गिफ्ट नहीं होगा। इसमें आपको 90 के दशक के 5 हजार सदाबहार गाने मिलेंगे। साथ ही इसमें रेडियो, पेन ड्राइव और ब्लूटूथ का भी सपोर्ट मिलेगा। सारेगामा कारवां प्लेयर्स के कई वर्जन हैं जिनकी शुरुआती कीमत 1,842 रुपये है। इसके अलावा आप शानदार ब्लूटूथ स्पीकर भी गिफ्ट कर सकते हैं। स्पीकर आप जेबीएल, अल्टीमेट इयर्स का- वंडरबूम या फिर बोट जैसी कंपनियों के ब्लूटूथ स्पीकर्स खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fathers day 2019: Best gifts for your loving father, smartphone, smartwatch, foot masaage
smartwatch

स्मार्टवॉच
अब जमाना स्मार्ट हो रहा है तो हमें स्मार्ट चीजों की जरूरतें भी पड़ रही हैं। ऐसे में आप अपने पिताजी को स्मार्टवॉच गिफ्ट कर सकते हैं। इसका फायदा यह होगा कि स्मार्टवॉच की मदद से आपके पिताजी अपनी सेहत का ख्याल रख सकेंगे। स्मार्टवॉच में आपको हार्ट रेट सेंसर जैसे फीचर्स मिलने लगे हैं। एपल वॉच में तो ईसीजी का भी फीचर मिलता है। स्मार्टवॉच आपको 2 हजार रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल जाएंगे।

विज्ञापन
Fathers day 2019: Best gifts for your loving father, smartphone, smartwatch, foot masaage
digital blood pressure monitor

डिजिटल ब्लड प्रेशर मॉनिटर
डिजिटल ब्लड प्रेशर मॉनिटर आपको तमाम ई-कॉमर्स साइट पर 1000-2000 रुपये तक की रेंज मिल जाएगा। ऐसे में आपकी अनुपस्थिति में पिताजी खुद से ही अपना ब्लड प्रेशर चेक कर सकेंगे और बता सकेंगे। ऐसे में उनकी सेहत पर दूर रहते हुए भी आपकी नजर रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed