सब्सक्राइब करें

Google Pixel 10a: कौन-सा है प्रोसेसर, कितनी है बैटरी, जानिए गूगल के नए फोन की कंप्लीट डिटेल

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Thu, 19 Feb 2026 11:58 AM IST
सार

Google Pixel 10a launch: कल यानी 18 फरवरी की रात टेक दिग्गज गूगल ने अपना नया स्मार्टफोन गूगल पिक्सेल 10 ए लॉन्च कर दिया। दमदार बैटरी, एडवांस कैमरा सिस्टम, फास्ट और वायरलेस चार्जिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ यह डिवाइस मिड-रेंज सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश करता है। कंपनी का कहना है कि ये फोन शानदार परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी बैकअप के जरिए यूजर्स को स्मूद और भरोसेमंद अनुभव देगा। इस लेख में जानिए पिक्सले 10 ए की बैटरी क्षमता, परफॉर्मेंस, कैमरा क्वालिटी और अन्य सभी स्पेसिफिकेशंस विस्तार से...
 

विज्ञापन
Google Pixel 10a Launch : 3000 Nits Brightest Screen  120h Battery; Unbeatable Price
गूगल पिक्सेल 10 ए - फोटो : google.com
टेक की दुनिया में जब भी पिक्सेल का नाम आता है, तो उम्मीदें बेहतरीन कैमरा और क्लीन सॉफ्टवेयर की होती हैं, लेकिन इस बार गूगल ने अपनी ए-सीरीज के साथ सारी हदें पार कर दी हैं। कल रात कंपनी ने गूगल पिक्सेल 10 ए को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है, जो न केवल फ्लैगशिप लेवल के टेंसर जी4 प्रोसेसर से लैस है, बल्कि इसमें अब तक की सबसे लंबी चलने वाली बैटरी भी दी गई है। अगर आप किफायती दामों में एक प्रीमियम और फ्यूचर-प्रूफ स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो पिक्सेल 10 ए आपकी खोज को खत्म कर सकता है। 
Trending Videos
Google Pixel 10a Launch : 3000 Nits Brightest Screen  120h Battery; Unbeatable Price
गूगल पिक्सेल 10 ए - फोटो : google.com

क्यों खास है गूगल पिक्सेल 10 ए?

डिस्प्ले: अब धूप में भी दिखेगा सब कुछ साफ

  • Actua OLED डिस्प्ले: इसमें 6.3-इंच का पोलेड पैनल दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह आपके स्क्रॉलिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहद स्मूथ बनाता है।
  • 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस: यह पिक्सल की ए सीरिज का अब तक का सबसे ब्राइट डिस्प्ले है। इसकी मदद से आप सीधी धूप में भी स्क्रीन पर मौजूद टेक्स्ट और वीडियो को बिना किसी परेशानी के साफ-साफ देख पाएंगे।
  • मजबूती का वादा: स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7 आई का इस्तेमाल किया गया है, जो पिछले मॉडल्स के मुकाबले ड्रॉप और स्क्रैच रेजिस्टेंस में काफी बेहतर है।

ये भी पढ़े:वीवो V70 सीरीज की भारत में लॉन्चिंग आज: स्नैपड्रैगन 8s जेन 3, 6500mAh बैटरी और पतले बेजेल्स जैसे स्पेशिफिकेशंस

विज्ञापन
विज्ञापन
Google Pixel 10a Launch : 3000 Nits Brightest Screen  120h Battery; Unbeatable Price
गूगल पिक्सेल 10 ए - फोटो : google.com
प्रोसेसर:  टेंसर जी4 के साथ एआई की सुपरपावर
  • फ्लैगशिप चिपसेट: इसमें वही टेंसर जी 4 प्रोसेसर है जो गूगल के महंगे पिक्सेल 9 प्रो सीरीज में मिलता है। ये चिपसेट विशेष रूप से गूगल के एआई मॉडल्स को तेजी से चलाने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • सुरक्षा कवच: फोन में टाइटन एम2 सिक्योरिटी चिप दी गई है, जो आपके पासवर्ड, बायोमेट्रिक्स और पर्सनल डाटा को हार्डवेयर लेवल पर सुरक्षित रखती है।
  • लॉन्ग टर्म सपोर्ट: गूगल ने इस फोन के साथ 7 साल के ओएस और सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है, यानी यह फोन 2033 तक पूरी तरह नया और सुरक्षित रहेगा।
Google Pixel 10a Launch : 3000 Nits Brightest Screen  120h Battery; Unbeatable Price
गूगल पिक्सेल 10 ए - फोटो : google.com
स्मार्ट एआई और 8x सुपर रेजोल्यूशन के साथ प्रो-फोटोग्राफी
गूगल पिक्सल अपनी कैमरा क्वालिटी के लिए भी जाना जा रहा है और Pixel 10a इस विरासत को और आगे ले जाता है। इसमें दिया गया डुअल रियर कैमरा सिस्टम न सिर्फ हार्डवेयर बल्कि सॉफ्टवेयर और एआई के मेल से कमाल के रिजल्ट्स देता है:
  • 48 MP मुख्य (Wide) कैमरा: यह f/1.7 अपर्चर के साथ आता है, जो कम रोशनी में भी बेहतरीन तस्वीरें खींचता है। इसमें ओआईएस (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन) दिया गया है, जिससे फोटो धुंधली नहीं होती और वीडियो पूरी तरह स्थिर रहते हैं।
  • 13 MP अल्ट्रा-वाइड लेंस: ग्रुप फोटो या पहाड़ों के खूबसूरत लैंडस्केप को कैप्चर करने के लिए इसमें 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला लेंस दिया गया है।
  • 8x सुपर रेज जूम: बिना किसी अलग टेलीफोटो लेंस के भी आप दूर की चीजों को 8 गुना करीब लाकर देख सकते हैं। गूगल का एआई जूम के दौरान फटने वाले पिक्सल्स को खुद ही ठीक कर देता है, जिससे फोटो क्लियर रहती है।
विज्ञापन
Google Pixel 10a Launch : 3000 Nits Brightest Screen  120h Battery; Unbeatable Price
गूगल पिक्सेल 10 ए - फोटो : google.com
  • 13 MP सेल्फी कैमरा: फोन के फ्रंट में 13 मेगा पिक्सल का सेंसर है जो अल्ट्रा-वाइड फील्ड ऑफ व्यू (96.1°) के साथ आता है, ताकि सेल्फी में आपके साथ आपके सभी दोस्त भी आ सकें।
  • 4K वीडियो रिकॉर्डिंग: रियर कैमरा 60 एफपीएस (फ्रेम्स प्रति सेकंड) पर और फ्रंट कैमरा 30 एफपीएस पर 4के अल्ट्रा एचडी वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। इसमें सिनेमैटिक पैन और स्लो-मोशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
  • मैजिक एआई फीचर्स: इसमें कैमरा कोच (जो आपको फोटो खींचते समय गाइड करता है), मैजिक इरेजर, बेस्ट टेक और एड मी जैसे फीचर्स हैं जो आपकी साधारण फोटो को प्रोफेशनल बना देते हैं।
ये भी पढ़े: Google Pixel 10a भारत में लॉन्च: दमदार बैटरी, 3000 निट्स ब्राइट डिस्प्ले और 7 साल का OS अपडेट, जानें प्राइस
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed