फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OnePlus 8T vs iPhone 12: कौन-सा स्मार्टफोन आपको खरीदना चाहिए?

Wed, 21 Oct 2020 04:09 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Wed, 21 Oct 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
iPhone 12 vs OnePlus 8T Which should you buy price design camera spec and more
iPhone 12 Vs Oneplus 8t - फोटो : AMAR UJALA

पिछले सप्ताह दो प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में आए हैं जिनमें OnePlus 8T और iPhone 12 शामिल हैं। iPhone 12 की भारत में जहां शुरुआती कीमत 79,900 रुपये है, वहीं OnePlus 8T की शुरुआती कीमत 42,999 रुपये है। अब सवाल यह है कि इन दोनों स्मार्टफोन में आपके लिए बेस्ट कौन-सा है। आइए जानते हैं...


 

iPhone 12 vs OnePlus 8T Which should you buy price design camera spec and more
OnePlus 8T - फोटो : AMAR UJALA

OnePlus 8T vs iPhone 12: डिजाइन
iPhone 12 की बॉडी एल्यूमीनियम और ग्लास की है। आईफोन 12 में 6.1 इंच की OLED की डिस्प्ले है। डिस्प्ले पर सेरेमिक शिल्ड का प्रोटेक्शन है। वहीं OnePlus 8T में 6.55 इंच की फ्लुइड एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले की रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में पंचहोल डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा डिस्प्ले में ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन की बॉडी फ्रोस्टेड ग्लास और मेटल की है। iPhone 12 ब्लैक, व्हाइट, प्रोडक्ट रेड और ब्लू कलर में मिलेगा, वहीं OnePlus 8T सिर्फ दो कलर लुनार सिल्वर और एक्वामरीन ग्रीन में मिलेगा। iPhone 12 और OnePlus 8T दोनों फोन को वाटर और डस्टप्रूफ के लिए IP68 की रेटिंग मिली है।

iPhone 12 vs OnePlus 8T Which should you buy price design camera spec and more
Qualcomm SD 865 5G

OnePlus 8T vs iPhone 12: हार्डवेयर
OnePlus 8T में वही स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है जो कि OnePlus 8 में दिया गया था। वनप्लस 8टी में 12 जीबी तक की रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। वहीं iPhone 12 में नया A14 बायोनिक प्रोसेसर और 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। दोनों फोन की स्टोरेज को नहीं बढ़ाया जा सकता है और दोनों में हेडफोन जैक नहीं है। दोनों फोन में 5जी का सपोर्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
iPhone 12 vs OnePlus 8T Which should you buy price design camera spec and more
oneplus 8t charging - फोटो : oneplus

OnePlus 8T vs iPhone 12: बैटरी
OnePlus 8T में टाइप-सी पोर्ट के साथ 4500mAh की बैटरी दी गई है। फोन के साथ बॉक्स में 65वॉट का चार्जर मिलेगा। यह चार्जर 39 मिनट में फोन की बैटरी को फुल चार्ज करने में सक्षम है। iPhone 12 की बैटरी क्षमता के बारे में किसी को जानकारी नहीं है, लेकिन इसमें वायरलेस चार्जिंग MagSafe है। इसकी मदद से iPhone 12 मॉडल के जरिए वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट वाले प्रोडक्ट चार्ज किए जा सकेंगे। मैगसेफ को फोन के बैक में अटैच किया जाएगा। OnePlus 8T में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट नहीं है।

विज्ञापन
iPhone 12 vs OnePlus 8T Which should you buy price design camera spec and more
iPhone 12 camera - फोटो : AMAR UJALA
OnePlus 8T vs iPhone 12: कैमरा

OnePlus 8T में क्वॉड कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX586 सेंसर है, जबकि दूसरा लेंस 16 मेगापिक्सल का IMX481 अल्ट्रा वाइड सेंसर, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। iPhone 12 में 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक लेंस वाइड एंगल और दूसरा अल्ट्रा वाइड है। दोनों लेंस का अपर्चर क्रमशः f/1.6 और f/2.4 है। फोन के कैमरे के साथ LiDAR का भी सपोर्ट है जो कि खासतौर पर लो लाइट और नाइट फोटोग्राफी के लिए है। आईफोन में HDR और डॉल्बी विजन एचडीआर वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed