फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

iPhone Blast: महिला के हाथ में फटा आईफोन, कंपनी ने दिया यह बयान, आप ना करें ये गलती

Wed, 06 Nov 2024 10:43 AM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Wed, 06 Nov 2024 10:43 AM IST
सार

iPhone Bursts: फोन में आग लगना अब आम बात हो गई है, हालांकि आईफोन को सुरक्षित माना जाता है लेकिन अब इसमें भी आग लगने की खबर है। iPhone 14 Pro Max में आग लगने के बाद महिला का हाथ बुरी तरह से झुलस गया है।

विज्ञापन
Iphone 14 pro max bursts into flames while charging know how to be safe
iphone blast - फोटो : social media

चीन से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक iPhone 14 Pro Max चार्ज करते समय फट गया, जिससे यूजर्स को चोटें आईं। इस घटना ने Apple के प्रीमियम डिवाइसों की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए हैं। चीन की निवासी शांक्सी नामक महिला ने बताया कि रातभर चार्जिंग के दौरान उनके iPhone 14 Pro Max में आग लग गई।

Iphone 14 pro max bursts into flames while charging know how to be safe
iphone blast - फोटो : Apple

रिपोर्ट के मुताबिक इस आग से महिला के हाथ में जलने के निशान आ गए। चीनी सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर साझा की गई तस्वीरों में फोन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है, जिसकी आगे और पीछे की पैनल जले हुए हैं।

Iphone 14 pro max bursts into flames while charging know how to be safe
iPhone 14 pro MAX - फोटो : Apple

एपल का जवाब
एपल ने इस घटना को स्वीकार किया है और यूजर्स की सेहत को लेकर चिंता व्यक्त की है। कंपनी ने घटना के कारण की जांच शुरू की है, जिसमें वे फोन की बैटरी और अन्य पार्ट्स की जांच करेंगे ताकि किसी संभावित त्रुटि की पहचान की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Iphone 14 pro max bursts into flames while charging know how to be safe
iPhone 15 Pro Max - फोटो : Apple

स्मार्टफोन यूजर्स के लिए सुरक्षा टिप्स
रातभर चार्जिंग से बचें: फोन को रातभर चार्जिंग पर न छोड़ें, क्योंकि अधिक समय तक चार्ज करने से ओवरहीटिंग और संभावित आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।
असली चार्जर का इस्तेमाल: हमेशा निर्माता द्वारा दिए गए असली चार्जर का इस्तेमाल करें ताकि सुरक्षा बनी रहे।

विज्ञापन
Iphone 14 pro max bursts into flames while charging know how to be safe
iPhone - फोटो : अमर उजाला
  • चार्जिंग पोर्ट की जांच करें: चार्जिंग पोर्ट में किसी पार्ट्स के फंसने या क्षतिग्रस्त होने पर उसे चेक करें, क्योंकि इससे चार्जिंग में समस्या आ सकती है।
  • थर्ड-पार्टी एक्सेसरीज के प्रति सतर्क रहें: थर्ड-पार्टी एक्सेसरीज सुविधाजनक और सस्ती हो सकती हैं, लेकिन भरोसेमंद ब्रांडों का चुनाव करना सही होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed