{"_id":"5b97439c867a557f551a0ece","slug":"jio-phone-gets-whatsapp-support-here-how-to-download","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंतजार खत्म! जियो फोन में आ गया WhatsApp, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
इंतजार खत्म! जियो फोन में आ गया WhatsApp, ऐसे करें डाउनलोड
यदि आप जियो फोन के उन ग्राहकों में से एक हैं जिन्हें व्हाट्सएप का इंतजार है तो अब आपका इंतजार खत्म हो गया है। जियो फोन में व्हाट्सएप आ गया है। अब आप अपने 1500 रुपये वाले और नए जियो फोन 2 में व्हाट्सएप चला सकते हैं। जियो फोन में व्हाट्सएप के आने की जानकारी खुद व्हाट्सएप ने अपने ब्लॉग में दी है और हमने भी अपने जियो फोन में चेक किया तो हमें व्हाट्सएप का अपडेट मिल गया है। तो आइए जानते हैं जियो फोन में व्हाट्सएप कैसे डाउनलोड करें।
2 of 5
jio phone whatsapp
सबसे पहले अपने जियो फोन के प्लान को चेक करें और अगर आपके जियो फोन का प्लान खत्म हो गया या इंटरनेट नहीं चल रहा है तो आप पहले रिचार्ज करवा लें, क्योंकि व्हाट्सएप डाउनलोड करने के लिए आपको इंटरनेट की जरूरत होगी। अगर पहले से ही पैक एक्टिव है तो जियो फोन में इंटरनेट ऑन करें।
3 of 5
jio phone whatsapp
अब जियो फोन में जियो स्टोर एप को खोलें। इसके बाद आपके फेसबुक, यूट्यूब के साथ व्हाट्सएप भी दिखेग और साथ में डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा। अब डाउनलोड पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
jio phone whatsapp
डाउनलोड हो जाने के बाद सिर्फ अपना मोबाइल नंबर डालकर व्हाट्सएप को एक्टिव करें। अब आप आसानी से अपने 1500 रुपये वाले जियो फोन में व्हाट्सएप चला सकेंगे। व्हाट्सएप को जियो फोन और जियो फोन 2 में डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
jio phone whatsapp
बता दें कि रिलायंस जियो ने अपनी वार्षिक आम बैठक में इसकी जानकारी देते हुए कहा था कि 15 अगस्त से जियो फोन में व्हाट्सएप का सपोर्ट मिलने लगेगा, लेकिन इसमें थोड़ा वक्त लगा और अब आखिरकार जियो फोन वालों को व्हाट्सएप चलाने का मौका मिल गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।