रक्षाबंधन का त्योहार आने में सिर्फ एक दिन रह गया है। अगर आपने अभी तक तय नहीं किया है कि अपनी बहन को क्या गिफ्ट दें, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको यहां कुछ खास डिवाइस के बारे में बताएंगे, जो आपके बजट में फिट होंगे। साथ ही ये डिवाइस आपकी बहन के बहुत काम आएंगे। आइए इन खास गैजेट पर डालते हैं एक नजर...
Raksha Bandhan 2020: अपनी बहन को उपहार के रूप में दें ये खास गैजेट, आएंगे बहुत काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UV Sterilizer Box
इस समय भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण तेजी बढ़ रहा है। तो ऐसे में आप अपनी बहन को यूवी-Sterilizer बॉक्स गिफ्ट कर सकते हैं। इस बॉक्स के जरिए आपकी बहन अपने फोन से लेकर ईयररिंग तक को सैनिटाइज कर सकती हैं। इसके अलावा उन्हें इस बॉक्स में चार्जिंग की सुविधा भी मिलेगी। आपको एक अच्छा यूवी-Sterilizer बॉक्स 1,500 से 2,000 रुपये के बीच मिल जाएगा।
Smart Watch
इस रक्षाबंधन आप अपनी बहन को स्मार्टवॉच गिफ्ट कर सकते हैं। आपको 2,000 से 3,000 रुपये के बीच एक अच्छे ब्रांड की स्मार्टवॉच मिल जाएगी। फीचर्स की बात करें तो ये स्मार्टवॉच कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन, एचडी डिस्प्ले और हार्ट-रेट जैसे सेंसर्स से लैस हैं। वहीं, इन स्मार्टवॉच को ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।
Fitness Band
अगर आप की बहन फिटनेस फ्रीक है, तो आप उन्हें इस रक्षा बंधन एक फिटनेस बैंड गिफ्ट कर सकते हैं। आपको बता दें कि बाजार में किफायती फिटनेस बैंड की भरमार है और आपको एक अच्छा फिटनेस बैंड 1,000 से 2,000 रुपये के बीच मिल जाएगा।
Earphones
भारतीय बाजार में जूक, सोनी और जीबीएल जैसी कंपनियों के ईयरफोन की भरमार है। खास बात यह है कि इनकी कीमत भी बजट में है। आप इस रक्षा बंधन अपनी बहन को इन कंपनियों के ब्लूटूथ ईयरफोन गिफ्ट कर सकते हैं।