फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Realme 3 Pro को आज पहली बार खरीदने का है मौका, जियो देगा 5,300 रुपये का ऑफर

Mon, 29 Apr 2019 12:05 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Mon, 29 Apr 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
Realme 3 Pro first sale in India today via flipkart and realme.com
realme 3 Pro

बहुत ही कम समय में भारत में अपनी मजबूत पकड़ बनाने वाली कंपनी रियलमी ने भारत के नए स्मार्टफोन Realme 3 Pro की आज यानि 29 अप्रैल को भारत में पहली सेल है। फोन को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इस सेल में रियलमी 3 प्र के तीनों वेरियंट को खरीदा जा सकेगा जिसमें 6 जीबी रैम वाला मॉडल भी शामिल है।

Realme 3 Pro first sale in India today via flipkart and realme.com
Realme 3 Pro

रियलमी 3 प्रो की कीमत
रियलमी 3 प्रो के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये, 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी वाले मॉडल की कीमत 15,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है। यह फोन कार्बन ग्रे, नाइट्रो ब्लू और लाइटेनिंग पर्पल कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन के साथ जियो की ओर से 5,300 रुपये का फायदा मिल रहा है जिसके बारे में आप यहां क्लिक करके विस्तार से पढ़ सकते हैं।

Realme 3 Pro first sale in India today via flipkart and realme.com
Realme 3 Pro

रियलमी 3 प्रो की स्पेसिफिकेशन
इस फोन एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलरओएस 6.0 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.3 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगी। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर मिलेगा जिसकी स्पीड 2.2GHz है। फोन में ग्राफिक्स एड्रेनो 616 जीपीयू मिलेगा। इस फोन में 4 जीबी व 6 जीबी रैम और 64 जीबी व 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Realme 3 Pro first sale in India today via flipkart and realme.com
Realme 3 Pro

रियलमी 3 प्रो का कैमरा
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का IMX519 सेंसर वाला, दूसरा 5 मेगापिक्सल का GC5035 सेंसर वाला है। वहीं फ्रंट कैमरा 25 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.0 है।

विज्ञापन
Realme 3 Pro first sale in India today via flipkart and realme.com
Realme 3 Pro

रियलमी 3 प्रो की कनेक्टिविटी
फोन में बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ 5.0, 4G LTE, वाई-फाई, 3.5 एमएम का हेडफोन जैक और 4045mAh की बैटरी है जो VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed