शाओमी ने अपनी के सीरीज के फोन की भारत में लॉन्चिंग तारीख की घोषणा कर दी है। रेडमी इंडिया ने ट्वीट करके कहा है कि Redmi K20 Pro और Redmi K20 स्मार्टफोन 17 जुलाई 2019 को भारत में लॉन्च होंगे। बता दें कि इसी दिन शाओमी का एमआई पॉप 2019 इवेंट भी हो रहा है। बता दें कि इससे पहले Redmi K20 Pro और Redmi K20 को चीनी बाजार में लॉन्च किया जा चुका है।
कंफर्म! भारत में इस दिन लॉन्च होंगे Redmi K20 Pro और Redmi K20
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Redmi K20 Pro की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 मिलेगा। रेडमी के20 प्रो में 6.39 इंच की एमोलेड फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम, 256 जीबी तक स्टोरेज और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 मिलेगा।
Redmi K20 Pro का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इस फोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX586 सेंसर वाला, दूसरा 13 मेगापिक्सल का और तीसरा 8 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का पॉप अप कैमरा दिया गया है।
Redmi K20 Pro की बैटरी और कनेक्टिविटी
Redmi K20 Pro में 4000mAh की बैटरी दी गई है जो 27W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। चार्जिंग के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। इसके अलावा फोन में 3.5एमएम का हेडफोन जैक, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5, एनएफसी जैसे फीचर्स मिलेंगे।
Redmi K20 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 मिलेगा। रेडमी के20 प्रो में 6.39 इंच की एमोलेड फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम, 128 जीबी तक स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में रेडमी के20 प्रो जैसा ही कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा इसमें 4000mAh की बैटरी है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अगली स्लाइड में जानें दोनों फोन की कीमतें..