शाओमी की के सीरीज के नए स्मार्टफोन Redmi K20 और Redmi K20 Pro की बिक्री भारत में 17 जुलाई से फ्लिपकार्ट से होगी। वहीं कंपनी ने अल्फा नाम से प्री-लॉन्च सेल का आयोजन करने का एलान किया है। शाओमी की अल्फा सेल 12 जुलाई को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और एमआई डॉट कॉम से होगी। इस सेल का फायदा यह होगा कि 17 जुलाई की वास्तविक सेल से पहले कुछ लोग रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो को सिर्फ 855 रुपये देकर रिजर्व कर पाएंगे। ऐसे में 17 जुलाई को होने वाली सेल में फोन के मिलने की गारंटी रहेगी। बता दें कि रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो 17 जुलाई को भारत में लॉन्च होंगे।
12 जुलाई से शुरू होगी Redmi K20, Redmi K20 Pro की प्री-बुकिंग, देने होंगे सिर्फ 855 रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Redmi K20 Pro की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। रेडमी के20 प्रो में 6.39 इंच की एमोलेड फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम, 256 जीबी तक स्टोरेज और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 मिलेगा।
Redmi K20 Pro का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इस फोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX586 सेंसर वाला, दूसरा 13 मेगापिक्सल का और तीसरा 8 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का पॉप अप कैमरा दिया गया है।
Redmi K20 Pro की बैटरी और कनेक्टिविटी
Redmi K20 Pro में 4000mAh की बैटरी दी गई है जो 27W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। चार्जिंग के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। इसके अलावा फोन में 3.5एमएम का हेडफोन जैक, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5, एनएफसी जैसे फीचर्स मिलेंगे।
Redmi K20 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 मिलेगा। रेडमी के20 प्रो में 6.39 इंच की एमोलेड फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम, 128 जीबी तक स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में रेडमी के20 प्रो जैसा ही कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा इसमें 4000mAh की बैटरी है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अगली स्लाइड में जानें दोनों फोन की भारत में संभावित कीमतें...