फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samsung Galaxy m01 and m11: सस्ते हुए सैमसंग के ये दो स्मार्टफोन, अब शुरुआती कीमत 7,999 रुपये

Tue, 29 Sep 2020 02:40 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Tue, 29 Sep 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
Samsung galaxy m01 and galaxy m11 price cut in India
samsung galaxy m11 price cut - फोटो : AMARUJALA

सैमसंग इंडिया ने अपने दो सस्ते स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती कर दी है। सैमसंग ने अपनी एम सीरीज के फोन के कीमतों में कमी की है। सैमसंग के जिन दो स्मार्टफोन की कीमतों में कमी हुई है उनमें Galaxy M01 और Galaxy M11 शामिल हैं। आइए जानते हैं नई कीमतों और फीचर्स के बारे में...

Samsung galaxy m01 and galaxy m11 price cut in India
Samsung Galaxy M11 and Galaxy M01 - फोटो : amar ujala

कटौती के बाद Galaxy M11 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,499 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी मॉडल की कीमत 11,999 रुपये हो गई है। बता दें कि इन दोनों वेरियंट की कीमतें पहले क्रमशः 10,999 रुपये और 12,999 रुपये थीं। वहीं Galaxy M01 को अब 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस कीमत में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज मिलेगी। इस फोन को 8,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था।

Samsung galaxy m01 and galaxy m11 price cut in India
samsung galaxy m11 - फोटो : AMARUJALA
Samsung Galaxy M11 की स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी एम11 में 6.4 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1560 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung galaxy m01 and galaxy m11 price cut in India
Samsung Galaxy M11 - फोटो : AMARUJALA
Samsung Galaxy M11 का कैमरा

यूजर्स को इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद हैं। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Samsung galaxy m01 and galaxy m11 price cut in India
Samsung Galaxy M11
Samsung Galaxy M11 के अन्य फीचर्स

कंपनी ने गैलेक्सी एम11 स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस, यूएसबी पोर्ट टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 15 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी मिली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed