फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samsung Galaxy M02s की इस दिन होगी सेल, शुरुआती कीमत 8,999 रुपये

Thu, 14 Jan 2021 10:26 AM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Thu, 14 Jan 2021 10:26 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy M02s sale date revels know price and specifications
Samsung Galaxy M02s - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

सैमसंग ने पिछले सप्ताह ही भारतीय बाजार में अपने नए बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy M02s को लॉन्च किया है, हालांकि इस फोन की बिक्री की तारीख के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं थी, वहीं अब सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर इसकी लॉन्चिंग तारीख का बैनर लाइव हो गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा यह दो वेरियंट में उपलब्ध है। 

Samsung Galaxy M02s sale date revels know price and specifications
Samsung Galaxy M02s - फोटो : अमर उजाला

Samsung Galaxy M02s की कीमत
Galaxy M02s के 3GB+32GB वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये और 4GB+64GB वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये है। फोन की बिक्री अमेजन, सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर और रिटेल स्टोर से 19 जनवरी से होगी। यह फोन ब्लैक, ब्लू और रेड कलर वेरियंट में मिलेगा।

Samsung Galaxy M02s sale date revels know price and specifications
Samsung Galaxy M02s - फोटो : प्रदीप पाण्डेय
Samsung Galaxy M02s की स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Samsung Galaxy M02s में एंड्रॉयड 10 आधारित सैमसंग वन यूआई है। फोन में 6.5 इंच की टीएफटी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1560 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 GPU है। फोन में 3/4 जीबी रैम के साथ 32/64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy M02s sale date revels know price and specifications
Samsung Galaxy M02s - फोटो : प्रदीप पाण्डेय
Samsung Galaxy M02s का कैमरा

कैमरे की बात करें तो Samsung Galaxy M02s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 13 मेगापिक्सल है, वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए सैमसंग ने इस फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। कैमरे के साथ ऑटो एचडीआर, डिजिटल जूम आदि जैसे फीचर्स हैं।

विज्ञापन
Samsung Galaxy M02s sale date revels know price and specifications
Samsung Galaxy M02s - फोटो : अमर उजाला
Samsung Galaxy M02s की बैटरी

बैटरी और कनेक्टिविटी की बात करें तो Samsung Galaxy M02s में 5000mAh की बैटरी है जो 15W की क्विक चार्ज को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में 4जी, ब्लूटूथ, हेडफोन जैक और जीपीएस जैसे फीचर्स हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed