फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाओमी ने लॉन्च किया Redmi 7, कीमत 7,500 रुपये से भी कम

Mon, 18 Mar 2019 05:05 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Mon, 18 Mar 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi 7 launched in china With 19:9 Display, Snapdragon 632 SoC: Price, Specifications
redmi 7

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने शाओमी ने घरेलू बाजार में अपना नया स्मार्टफोन रेडमी 7 (Redmi 7) लॉन्च किया है जो कि पिछले साल लॉन्च हुए रेडमी 6 का अपग्रेडेड वर्जन है। रेडमी 7 शाओमी का एक नया बजट फोन है जिसमें 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिस्प्ले के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 मिलेगा।  तो चलिए रेडमी 7 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi Redmi 7 launched in china With 19:9 Display, Snapdragon 632 SoC: Price, Specifications
redmi 7

रेडमी 7 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल नैनो सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 है। इसके अलावा फोन में 6.26 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल है। फोन की डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है।

Xiaomi Redmi 7 launched in china With 19:9 Display, Snapdragon 632 SoC: Price, Specifications
redmi 7

रेडमी 7 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz है। यह फोन 2GB,3GB और 4GB रैम और 16, 32 और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE,वाई-फाई 5.0, जीपीएस, यूएसबी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। फोन में 4000एमएएच की बैटरी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Xiaomi Redmi 7 launched in china With 19:9 Display, Snapdragon 632 SoC: Price, Specifications
redmi 7

रेडमी 7 का कैमरा
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का दिया गया है। कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सपोर्ट के साथ कई तरह के प्री-लोडेड फीचर्स दिए गए हैं। फ्रंट कैंमरे के साथ फेस अनलॉक भी मिलेगा।

विज्ञापन
Xiaomi Redmi 7 launched in china With 19:9 Display, Snapdragon 632 SoC: Price, Specifications
redmi 7

रेडमी 7 की कीमत
फोन की कीमत की बात करें तो चीन में इस फोन की कीमत 699 चीनी युआन यानि करीब 7,100 रुपये है। यह कीमत 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की है। वहीं 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 799 युआन यानि करीब 8,200 रुपये है।इस फोन के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 999 युआन यानि करीब 10,200 रुपये है। भारत में इस फोन की लॉन्चिंग की कोई खबर नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed