शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी के दो स्मार्टफोन रेडमी नोट 7 प्रो को खरीदने का आज एक बार फिर से मौका है। फोन को आज यानि 8 मई को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट, एमआई डॉट कॉम और एमआई होम से खरीदा जा सकेगा। बता दें कि रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो को 28 फरवरी को लॉन्च किया गया था। तो आइए जानते हैं इन फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन।
Redmi Note 7 Pro को खरीदने का आज फिर है मौका, मिलेगा 48MP का कैमरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेडमी नोट 7 प्रो की स्पेसिफिकेशन
रेडमी नोट 7 प्रो की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। फोन के प्रोसेसर की बात करें इसमें क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर है और यह फोन 4GB/6GB रैम और 64GB/128GB की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
रेडमी नोट 7 प्रो का कैमरा
इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.79 है। वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ एआई का भी सपोर्ट मिलेगा। वहीं इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। साथ ही यह फोन 4के वीडियो की रिकॉर्डिंग मिलेगी।
रेडमी नोट 7 प्रो की बैटरी और कनेक्टिविटी
फोन में 4000mAh की बैटरी है जो क्विक चार्ज 4.0 का सपोर्ट करती है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, सी-टाईप चार्जिंग पोर्ट, 3.5एमएम का हेडफोन जैक, डुअल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 जैसे फीचर्स हैं। फोन के साथ 18 वॉट का चार्जर भी मिलेगा।
रेडमी नोट 7 प्रो की कीमत और उपलब्धता
रेडमी नोट 7 प्रो के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है। यह फोन नेप्चून ब्लू, नीबूला ब्लू, नीबूला रेड और स्पेस ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन के साथ एयरटेल की ओर से 1220 जीबी डाटा और अनलिमिडेट कॉलिंग मिलेगी।