फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉन्चिंग से पहले Xiaomi Redmi Note 7 Pro की पिक्चर्स लीक ! 28 फरवरी को हो सकता है लॉन्च

Mon, 25 Feb 2019 08:16 PM IST
Harendra Chaudhary टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 25 Feb 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi Note 7 Pro images leaked before launch, may be launch with Redmi Note 7 on February 28
Xiaomi Redmi Note 7 pro

Xiaomi Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro की लॉन्चिंग को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग लग गया है। रेडमी नोट 7 की लॉन्चिंग 28 फरवरी को होनी है, वहीं रेडमी नोट नोट 7 प्रो की लॉन्चिंग चीन में इसी हफ्ते होनी है। वहीं प्रो की लॉन्चिंग से पहले ही तस्वीरें लीक हो गई हैं। प्रो में 48 मैगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर लगा होगा।


 

नोट 7 प्रो की कीमत 21,000 रुपये !

Xiaomi Redmi Note 7 Pro images leaked before launch, may be launch with Redmi Note 7 on February 28
Xiaomi Redmi Note 7 pro-1

न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक रेडमी नोट 7 प्रो की चीन में लॉन्च किया जाना है कि लेकिन वह भारत में रेडमी नोट 7 के साथ लॉन्च होगा या नहीं इस बारे में खबरें अपुष्ट हैं। नोट 7 प्रो की कीमत 2000 चीनी युआन (21,000 रुपये) होगी। वहीं रेडमी नोट 7 की भारत में लॉन्चिंग 28 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में होगी। इसकी जानकारी खुद शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने दी है।

 

रेडमी नोट 7 की कीमत 10 हजार के आसपास !

Xiaomi Redmi Note 7 Pro images leaked before launch, may be launch with Redmi Note 7 on February 28
Xiaomi Redmi Note 7 pro-2

कंपनी ने रेडमी नोट 7 के लॉन्चिंग इवेंट में शामिल होने के लिए टिकट की बिक्री भी ऑनलाइन शुरू कर दी है, जिसकी कीमत 480 रुपये है। बता दें कि रेडमी नोट 7 को चीन में पिछले महीने लॉन्च किया गया है। वहीं रेडमी नोट 7 की कीमत 10 हजार के आसपास होगी। नोट 7 के 3 जीबी रैम / 32 जीबी स्टोरेज स्मार्टफोन की चीन में कीमत 999 युआन (10,390 रुपये), जबकि 4 जीबी रैम / 64 जीबी स्टोरेज फोन कीमत 1199 युआन (12,460 रुपये) और 6 जीबी रैम / 64 जीबी स्टोरेज फोन की कीमत 1399 युआन (14,540 रुपये) है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

हो सकता है स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर

Xiaomi Redmi Note 7 Pro images leaked before launch, may be launch with Redmi Note 7 on February 28
Xiaomi Redmi Note 7 pro-3

वहीं खबरों के मुताबिक रेडमी नोट 7 प्रो में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर की जगह स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं यह 6 जीबी रैम / 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। वहीं इसमें 48 मैगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर मिलेगा। वहीं डिजाइन की बात करें, तो रेडमी नोट 7 प्रो दिखने में नोट 7 जैसा रहोगा, केवल हार्डवेयर का ही अंतर होगा।

 

विज्ञापन

f/1.8 अपर्चर का 48 मेगापिक्सल कैमरा

Xiaomi Redmi Note 7 Pro images leaked before launch, may be launch with Redmi Note 7 on February 28
Xiaomi Redmi Note 7

Redmi Note 7 में 6.3 इंच की नॉच डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 3 जीबी, 4 जीबी व 6 जीबी की रैम और 32 जीबी व 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी, जिससे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा। नोट 7 में डुअल रियर कैमरा होगा, जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला एक कैमरा 48 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का होगा। फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन में फास्ट चार्जिंग के साथ 4000mAh की बैटरी, हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट की फीचर भी होगा।    

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed