फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: मोबाइल चोरी होने पर ऐसे करें अपने फोन पे और गूगल पे अकाउंट को ब्लॉक, वरना उठानी पड़ सकती है बड़ी दिक्कत

Wed, 20 Oct 2021 11:38 AM IST
संकल्प सिंह टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 20 Oct 2021 11:38 AM IST
विज्ञापन
Mobile phone tips and tricks How to block Google pay and PhonePe account if phone is lost know the method
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

भारत में मोबाइल चोरी होने की घटना आम हो चुकी है। रोजाना देश भर में हजारों फोन्स चोरी हो रहे हैं। वहीं आज के इस डिजिटल दौर में हम सभी को फोन में पेमेंट से जुड़े एप जैसे गूगल पे, फोन पे आदि मौजूद रहते हैं। ऐसे में मोबाइल फोन के चोरी होने पर एक बड़ा खतरा ये बना रहता है कि कहीं उसका गलत इस्तेमाल ना हो जाए। इस वजह से व्यक्ति को एक बड़ी आर्थिक हानि का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में हर एक स्तर पर हमको सजग रहने की जरूरत है। कब क्या हो जाए किसी को कुछ पता नहीं है। इससे व्यक्ति का प्राइवेट डाटा भी लीक हो सकता है। इसी सिलसिले में आज हम आपको बताने वाले हैं कि फोन चोरी होने की स्थिति में आप कैसे अपने फोन पे और गूगल पे के अकाउंट को ब्लॉक कर सकते हैं। इस प्रक्रिया को करना काफी आसान है। इसे करने में आपको ज्यादा दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं -

Mobile phone tips and tricks How to block Google pay and PhonePe account if phone is lost know the method
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

फोन चोरी होने के बाद अपने गूगल पे अकाउंट को ऐसे करें ब्लॉक

अगर आप गूगल पे के यूजर हैं और पेमेंट से जुड़े कार्यों के लिए इस एप का इस्तेमाल करते हैं। फोन चोरी होने की स्थिति में आपको तुरंत गूगल पे कस्टमर केयर नंबर 18004190157 पर कॉल करना है। 

Mobile phone tips and tricks How to block Google pay and PhonePe account if phone is lost know the method
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

उसके बाद आपको कस्टमर केयर से बात करने के विकल्प को चुनना है। कुछ समय बाद जब कस्टमर केयर लाइन पर आ जाएगा, तो आपको उसको अपनी समस्या के विषय में बताना होगा। कुछ देर बाद गूगल पे कस्टमर केयर द्वारा आपके गूगल पे अकाउंट को ब्लॉक कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mobile phone tips and tricks How to block Google pay and PhonePe account if phone is lost know the method
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

फोन चोरी होने के बाद अपने फोन पे अकाउंट को ऐसे करें ब्लॉक

अगर आप फोन पे एप का यूज लेन देन से जुड़ी गतिविधियों के लिए करते हैं, तो फोन चोरी होने की स्थिति में आपको 08068727374 या 02268727374 पर कॉल करना होगा। इसे करने के बाद आपको अपनी भाषा का चयन करना है। 

विज्ञापन
Mobile phone tips and tricks How to block Google pay and PhonePe account if phone is lost know the method
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

अब आपको कस्टमर केयर से बात करने के विकल्प को सेलेक्ट करना है। कस्टमर केयर जैसे ही लाइन पर आएगा उस समय आपको अपनी पूरी समस्या के बारे में उनको बताना होगा। आपकी समस्या को सुनने के बाद कस्टमर केयर आपके फोन पे अकाउंट को ब्लॉक कर देगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed