{"_id":"5ccac21abdec220743637a93","slug":"amazon-flipkart-and-snapdeal-sale-buy-realme-2-pro-at-just-rs-1-know-offer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फ्लिपकार्ट, अमेजन और स्नैपडील पर शुरू हुई बड़ी सेल, सिर्फ 1 रुपये में Realme 2 Pro","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
फ्लिपकार्ट, अमेजन और स्नैपडील पर शुरू हुई बड़ी सेल, सिर्फ 1 रुपये में Realme 2 Pro
देश की तीन बड़ी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स फ्लिपकार्ट, अमेजन और स्नैपडील सेल शुरू कर रही हैं। फ्लिपकार्ट और स्नैपडील पर जहां सेल की शुरुआत हो चुकी है, वहीं अमेजन की समर सेल 4 मई से शुरू होगी। इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, एसी और रेफ्रीजरेटर जैसे कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिलेगी। इस सेल में रियलमी की एनिवर्सरी सेल का भी आयोजन होगा जिसमें रियलमी 2 प्रो को सिर्फ 1 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा।
2 of 6
realme anniversary sale
Realme की एनिवर्सरी सेल के तहत 2 मई और 4 मई को फ्लिपकार्ट, अमेजन और रियलमी की वेबसाइट पर सुपर सेल का आयोजन होगा जिसमें रियलमी 2 प्रो को 1 रुपये में बेचा जाएगा। 1 रुपये वाली सेल का आयोजन रात 12 बजे होगा और इस दौरान सिर्फ 10 रियलमी 2 प्रो ही 1 रुपये में बेचे जाएंगे।
3 of 6
realme anniversary sale
फोन के अलावा रियलमी के 100 बड्स (हेडफोन) को भी 1 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा इसके लिए सेल का आयोजन 9 बजे सुबह होगी। इसके अलावा रियलमी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक रियलमी 2 प्रो और रियलमी यू1 को 1000 रुपये की छूट के साथ क्रमशः 10,990 और 8,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। अगली स्लाइड में जानें अमेजन के ऑफर के बारे में....
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
amazon sale
अमेजन के समर सेल में चुनिंदा स्मार्टफोन पर 40 फीसदी की छूट मिलेगी। वहीं iPhone X को 69,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा जबकि इसकी MRP 91,900 रुपये है। इसके अलावा अमेजन पर सैमसंग गैलेक्सी एस9 62,500 रुपये की जगह 39,900 रुपये में मिलेगा। अमेजन पर OnePlus 6T को 32,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। अगली स्लाइड में जानें फ्लिपकार्ट के ऑफर्स...
विज्ञापन
5 of 6
Apple Watch Series 3 GPS
फ्लिपकार्ट की सेल में आप एपल वॉच सीरीज 3 को 25,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद पाएंगे। वहीं इसका 38mm वाला वेरियंट 28,900 रुपये की जगह 23,900 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा सैमसंग का गैलेक्सी वॉच 42mm वाला मॉडल 19,990 रुपये में मिलेगा। अगली स्लाइड में जानें स्नैपडील के ऑफर्स...
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।