{"_id":"5c89ffd2bdec2213ef2d181a","slug":"bookmyshow-booked-for-charging-internet-handling-fees-case-filed-in-consumer-court","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
फिल्म के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Thu, 14 Mar 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bookmyshow
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यदि आपको भी फिल्में देखने का शौक है और आप बुकमायशो से ऑनलाइन फिल्म की टिकटें बुक करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। आपको शायद याद होगा कि आपने जब बुकमायशो से टिकट बुक किया होगा तो आपको इंटरनेट चार्ज के तौर पर भी कुछ पैसे देने पड़े होंगे। बस इसी इंटरनेट चार्ज को लेकर बुकमायशो पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) के नियम के उल्लंघन का आरोप लगा है।
2 of 5
bookmyshow
बुकमायशो के इस पूरे मामले को एक उदाहरण से समझते हैं। आपने गौर किया होगा कि किसी फिल्म का टिकट जब आप ऑनलाइन बुक करते हैं तो आपको 157.82 रुपये देने पड़ते हैं लेकिन जब आप इसी टिकट को बुकमायशो के काउंटर पर जाकर खरीदते हैं तो आप 138 रुपये देने पड़ते हैं। ऐसे में आप कंपनी इंटरनेट हैंडलिंग चार्ज के रूप में आपसे 19 रुपये और 82 पैसे इंटरनेट चार्ज के रूप में ले रही है।
3 of 5
rti act
दरअसल आरटीआई कार्यकर्ता और हैदराबाद स्थित फोरम अगेंस्ट करप्शन के अध्यक्ष विजय गोपाल ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत जवाब मांगा था कि क्या कोई कंपनी इंटरनेट चार्ज के तौर पर ग्राहकों से पैसे ले सकती है? विजय की आरटीआई के जवाब में बैंक ने कहा कि यह उसके एमडीआर के नियमों का उल्लंघन है। बता दें कि एमडीआर वह शुल्क होता है जब आप क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं। विजय ने इस संबंध में आईटी मिनिस्ट्री में भी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
RBI
आरबीआई के मुताबिक एमडीआर का ट्रांजेक्शन 200 रुपये तक के भुगतान पर 0.30% और 1,000 रुपये तक के भुगतान पर 0.80% होता है। वहीं विजय गोपाल ने न्यूजमिनट को बताया कि जब हम किसी मॉल में खरीदारी के लिए जाते हैं तो पेमेंट गेटवे चार्ज हमारे बिल में शामिल नहीं होता है। उदाहरण के तौर पर यदि किसी सामान की कीमत 100 रुपये है तो हम 100 रुपये का ही भुगतान करते हैं, जबकि पीवीआर या बुकमायशो के साथ ऐसा नहीं है। आरबीआई ने अपने जवाब में यह भी कहा है कि बुकमायशो को एक्सट्रा चार्ज लेने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
bookmyshow
फिलहाल बुकमायशो सर्विस चार्ज के तौर पर प्रत्येक टिकट पर 11.41% तक का शुल्क लगाता है और ऐसे टिकट की कीमत 175-185 रुपये होती है। इस मामले को लेकर हैदराबाद के कंजूमर कोर्ट में शिकायत की गई है जिसकी सुनवाई 23 मार्च 2019 को हो होने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।