{"_id":"5e50bffc8ebc3ef3ae70618e","slug":"bsnl-extends-validity-of-rs-1999-annual-plan-up-to-71-days-with-3gb-daily-data","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BSNL ने दिया बड़ा तोहफा, 71 दिन बढ़ाई अपने इस प्लान की वैधता, रोज मिलता है 3GB डाटा","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
BSNL ने दिया बड़ा तोहफा, 71 दिन बढ़ाई अपने इस प्लान की वैधता, रोज मिलता है 3GB डाटा
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पाण्डेय
Updated Sat, 22 Feb 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
BSNL
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक ओर जहां सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने प्लान महंगे कर रही हैं या फिर अपने प्लान की वैधता कम कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने ग्राहकों को अधिक-से-अधिक सुविधाएं देने के लिए काम कर रहा है। BSNL ने अपने एक प्लान की वैधता 71 दिनों तक बढ़ा दी है। आइए जानते हैं इसके बारे में...
2 of 5
भारतीय संचार निगम लिमिटेड
- फोटो : Internet
BSNL ने प्रमोशन ऑफर के तहत अपने 1,999 रुपये वाले वार्षिक प्लान की वैधता 71 दिनों तक बढ़ा दिया है। BSNL के इस प्लान की वैधता 28 फरवरी तक 436 दिन रहेगी, वहीं 1 मार्च से 31 मार्च तक रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों को 425 दिनों की वैधता मिलेगी।
3 of 5
BSNL
- फोटो : amar ujala
दरअसल BSNL के इस प्लान में दो प्रमोशनल ऑफर्स मिल रहे हैं। पहले में 71 दिनों की अतिरिक्त वैधता दी जा रही है और दूसरे में 60 दिनों की अतिरिक्त वैधता मिल रही है। पहला ऑफर 28 फरवरी तक है और दूसरा 31 मार्च तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बीएसएनएल
- फोटो : PTI
BSNL ने इस प्लान को पिछले महीने 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पेश किया था। इस प्लान में रोज 3 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा इसमें कॉलिंग के लिए प्रतिदिन 250 मिनट्स मिलेंगे। इसके अलावा हर रोज 100 मैसेज भेजने की सुविधा मिलेगी। BSNL का यह नया ऑफर केरल को छोड़कर सभी सर्किल में मौजूद है।
विज्ञापन
5 of 5
jio bsnl
बता दें रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने 2020 रुपये वाले प्लान की वैधता कम कर दी है और कीमत बढ़ा दी है। BSNL का 2020 रुपये वाला प्लान अब 2121 रुपये का हो गया है और वैधता 365 दिनों की जगह 336 दिन कर दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।