{"_id":"5d2865a88ebc3e6cc92d5df0","slug":"hdfc-and-rbi-issued-advisory-for-online-banking-frauds-through-anydesk-smartphone-app","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस एप से ठगा जा रहा आपका बैंक अकाउंट, बैंकों ने जारी की चेतावनी","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
इस एप से ठगा जा रहा आपका बैंक अकाउंट, बैंकों ने जारी की चेतावनी
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Sat, 13 Jul 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
facebook fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी ने हाल ही में अपने सभी ऑनलाइन बैंकिंग इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को एक खास एप से सावधान रहने के कहा है। बैंक ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इस एप के इस्तेमाल से ठग आपकी जिंदगीभर की मेहनत की कमाई उड़ा सकते हैं।
AnyDesk एप का इस्तेमाल
2 of 7
HDFC ATM
बैंक ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि आपका पैसा चुराने के लिये AnyDesk एप का इस्तेमाल कर रहे हैं। ठग इस एप को आपके स्मार्टफोन में इंस्टॉल करने के लिए कहेगा और 9 अंकों की संख्या वाला कोड आपसे शेयर करने को कहेगा, जिसके बाद वह आपके फोन को नियंत्रित कर आपका कमाई उड़ा देगा।
RBI ने जारी की थी चेतावनी
3 of 7
भारतीय रिजर्व बैंक
- फोटो : WordPress
इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक ने मार्च में कुछ ऐसी ही एडवाइजरी जारी की थी और इस बात का उल्लेख किया था AnyDesk एप प्राइवेसी की अनुमति मांगता है। इस एप के जरिये साइबर ठग दूर बैठे-बैठे ही आपके स्मार्टफोन को कंट्रोल कर लेते हैं और बैंकिंग ट्रांजेक्शन कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलवेयर एप नहीं है AnyDesk
4 of 7
AnyDesk app
- फोटो : AnyDesk
हालांकि ऐसा नहीं है कि AnyDesk एप एक मालवेयर एप है और इसी काम के लिये इस्तेमाल की जाती है। प्ले स्टोर और एपल स्टोर पर तमाम ऐसी एप्स मौजूद हैं, जो जिन्हें इंस्टॉल करने के बाद किसी भी स्मार्टफोन को कंट्रोल किया जा सकता है।
विज्ञापन
आईटी प्रोफेशनल्स के लिये बड़े काम का टूल है AnyDesk
5 of 7
Anydesk remote app
- फोटो : AnyDesk
असल में AnyDesk एप आईटी प्रोफेशनल्स के लिये बड़े काम का टूल है, इसके जरिये वे घर बैठे ही ऑफिस के कंप्यूटर को एक्सेस कर सकते हैं। AnyDesk के सीओओ ओड्रिक मुलर के मुताबिक 165 देशों के 17 हजार कंपनियों से जुड़े लाखों लोग इस एप का इस्तेमाल कर रहे हैं। कंप्यूटर की सुरक्षा के लिये इस एप में बैंकिंग स्टैंडर्ड TLS 1.2 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है और हर कनेक्शन को RSA 2048 एनक्रिप्शन के जरिये वेरिफाई किया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।