फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गूगल के लिए मुसीबत बन सकती हैं ये चार बड़ी मोबाइल कंपनियां, होगा बड़ा नुकसान

Fri, 07 Feb 2020 06:00 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Fri, 07 Feb 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
Huawei, Oppo, Vivo and Xiaomi may trouble for Google, all you need to know with Reasons
GDSA - फोटो : amar ujala

एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम लॉन्च होने के बाद से ही स्मार्टफोन के ऑपरेटिंग सिस्टम में गूगल का अधिपत्य रहा है। दुनियाभर के सभी एंड्रॉयड फोन में गूगल का ही कब्जा है। गूगल के मैप्स, गूगल क्रोम, गूगल म्यूजिक जैसे कई सारे एप्स डिफॉल्स रूप से मिलते हैं, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि गूगल का यह दबदबा खत्म होने वाला है, क्योंकि चीन की चार बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां हुवावे, वीवो, ओप्पो और शाओमी एक नए मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर रही हैं।

Huawei, Oppo, Vivo and Xiaomi may trouble for Google, all you need to know with Reasons
Huawei - फोटो : google

समाचार एजेंसी रॉयटर की रिपोर्ट के मुताबिक इन चारों कंपनियों ने आपसी साझेदारी के तहत नए स्मार्टफोन ऑपरेटिंग सिस्टम का निर्माण कर रही हैं। इसके तहत दुनियाभर के एप डेवलपर्स एप स्टोर पर अपने एप पब्लिश कर सकेंगे। इस साझेदारी को ग्लोबल डेवलपर्स सर्विस अलायंस (GDSA) नाम दिया गया है।

Huawei, Oppo, Vivo and Xiaomi may trouble for Google, all you need to know with Reasons
Huawei Harmony OS - फोटो : thurrott

बता दें कि पिछले साल हुवावे पर अमेरिका में प्रतिबंध लगा था और उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया गया था, जिसके बाद हुवावे ने अपना ऑपरेटिंग सिस्टम हार्मनीओएस तैयार किया है। इसके अलावा कंपनी ने अपना मैपिंग एप भी लॉन्च कर दिया है। ऐसे में हुवावे धीरे-धीरे गूगल से अपनी निर्भरता कम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Huawei, Oppo, Vivo and Xiaomi may trouble for Google, all you need to know with Reasons
play store - फोटो : play store

GDSA के तहत दुनिया के किसी भी देश के डेवलपर्स गेम, म्यूजिक, मूवी समेत कई सारे एप्स GDSA के एप स्टोर पर पब्लिश कर सकेंगे। इस साझेदारी का मकसद गूगल प्ले-स्टोर के अधिपत्य को खत्म करना है। इसके अलावा GDSA से इन कंपनियों की कमाई का एक नया रास्ता मिल जाएगा। 

विज्ञापन
Huawei, Oppo, Vivo and Xiaomi may trouble for Google, all you need to know with Reasons
Xiaomi logo - फोटो : social media

GDSA की लॉन्चिंग मार्च 2020 बताई जा रही है लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इसमें देरी भी हो सकती है। GDSA के एप स्टोर को भारत के अलावा इंडोनेशिया और रूस में भी लॉन्च किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed