{"_id":"5cad77e5bdec22140c42cc7e","slug":"pubg-mobile-online-gamers-reserve-road-with-poster","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PUBG खेलने के लिए सड़क पर कब्जा, पोस्टर लगाकर लिखा- यह जगह रिजर्व है","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
PUBG खेलने के लिए सड़क पर कब्जा, पोस्टर लगाकर लिखा- यह जगह रिजर्व है
पबजी का खुमार भारतीय युवाओं पर कुछ ज्यादा ही हो रहा है। पबजी के चक्कर में आए दिन कोई युवा आत्महत्या कर ले रहा है तो कोई अपने घर से पैसे चोरी कर रहा है। भारत के कुछ शहरों में पबजी पर प्रतिबंध लगाने की मांग चल रही है, वहीं गुजरात में 30 मार्च तक पबजी गेम पर बैन भी लगा था। वहीं अब मुंबई में कुछ लड़कों ने सड़क पर कब्जा कर लिया और पोस्टर लगा दिया कि यह जगह पबजी खेलने वालों के लिए रिजर्व है। आइए जानते हैं पूरा मामला...
2 of 5
PUBG MOBILE
- फोटो : toi
यह घटना मुंबई के बदलापुर शहर की है जहां पबजी मोबाइल गेम खेलने वालों कुछ बच्चों ने एक सड़क पर कब्जा कर लिया था और वहां एक पोस्टर टांग दिया था जिसपर लिखा था, 'यह जगह सिर्फ पबजी खेलने वालों के लिए रिजर्व है। आज्ञा से- विजय भाऊ।'
3 of 5
PUBG
इस पोस्टर के बाद एक स्थानीय निवासी ने ठाणे पुलिस में शिकायत की है और कार्रवाई की मांग की है। वहीं शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टर हटा दिया और बच्चों को चेतावनी देकर छोड़ दिया है कि वे सड़क पर पबजी गेम ना खेलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
PUBG
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक बच्चे पास में ही रहते हैं। ऐसे में वे पेड़ के नीचे आकर गेम खेलते हैं और बच्चों ने मौज-मस्ती के लिए पोस्टर लगा दी होगी। हालांकि पुलिस की चेतावनी के बाद से बच्चे वहां गेम खेलने नहीं आए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
pubg
बता दें कि पबजी पर गुजरात में बैन लगाया गया था और उसके बाद पबजी खेलने के आरोप में 10 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी जिसके बाद पबजी गेम की कंपनी टैंसेंट इंडिया ने अपने प्लेयर्स का सपोर्ट करते हुए कहा था कि वह अधिकारियों से बात करके गेम पर लगे बैन को हटाने की मांग करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।