{"_id":"5ce7a1a5bdec22071b38ac24","slug":"tata-sky-hd-and-sd-set-top-box-price-drop-in-india-know-new-price-and-offers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Sky ने HD, SD सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों में की भारी कटौती","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Tata Sky ने HD, SD सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों में की भारी कटौती
Tata Sky ने अपने सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों में 400 रुपये की कटौती कर दी है। टाटा स्काई ने अपने एचडी और एसडी दोनों सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों में कमी की है। कंपनी का मानना है कि सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों में कटौती से बाजार में उसकी पकड़ मजबूत होगी। नई कीमत के साथ टाटा स्काई के एचडी और एसडी दोनों सेट-टॉप बॉक्स को डीलर या किसी दुकान से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं नई कीमत और ऑफर्स...
2 of 6
tata sky
- फोटो : tata sky
कीमत में कटौती के बाद टाटा स्काई का एचडी सेट-टॉप बॉक्स 1,400 रुपये में और एसडी सेट-टॉप बॉक्स 1,699 रुपये में खरीदा जा सकता है। कटौती के बाद टाटा स्काई और एयरटेल डिजिटल टीवी के सेट-टॉप बॉक्स की कीमतें समान हो गई हैं।
3 of 6
टाटा स्काई
- फोटो : tata sky
बता दें कि टाटा स्काई ने हाल ही में अपने बंगाली यूजर्स के लिए 4 नए प्लान बाजार में उतारे हैं जिनकी शुरुआती कीमत 49 रुपये (टैक्स अलग से) है। इसके अलावा कंपनी ने हाली ही में टाटा स्काई बिंज पेश किया है। इसके लिए कंपनी ने अमेजन फायर स्टिक के साथ साझेदारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
tata sky binge
ऐसे में आप Tata Sky Binge की मदद से सिर्फ 249 रुपये में मनमुताबिक कंटेंट अपने टीवी पर देख सकते हैं। बता दें कि यह शुल्क मासिक है यानि हर महीने आपको 249 रुपये देने होंगे। हालांकि इस सुविधा के लिए आपके पास स्मार्ट टीवी या फिर ऐसा टीवी होना चाहिए जिसमें एचडीएमआई पोर्ट हो और घर पर वाई-फाई या इंटरनेट का कनेक्शन भी होना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 6
tata sky binge
टाटा स्काई की इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आपको अपने टीवी में अमेजन फायर टीवी स्टिक लगाना होगा जिसे आप टीवी में मौजूद एचडीएमआई पोर्ट में लगाएंगे। इसके बाद आप Tata Sky Mobile के ऐप से इसे एक्सेस कर पाएंगे और मोबाइल ऐप में मौजूद तमाम तरह के कंटेंट देख सकेंगे। सके साथ मिलने वाले रिमोट में आपको वॉयस कमांड के लिए अमेजन एलेक्सा का भी सपोर्ट मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।