क्रेडिट, डेबिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग जैसे फ्रॉड बहुत हो रहे हैं। आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं कि फलां आदमी के क्रेडिड कार्ड की जानकारी चोरी हो गई और खाते से पैसे निकाल लिए गए। अब सवाल यह है कि यदि आपके साथ भी खुदा-ना-खास्ता ऐसी घटना हो जाए और खाते से पैसे गायब हो जाएं तो पैसे कैसे मिलेंगे। आइए जानते हैं...
क्रेडिट कार्ड 'हैक' हो जाए तो फटाफट करें ये 4 काम, पूरा पैसा मिलेगा वापस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्ड को ब्लॉक करें
जैसे ही आपको इस बात की भनक लगे कि आपके क्रेडिट कार्ड की जानकारी चोरी हो गई है और खाते से पैसे निकाले जा रहे हैं तो आपका पहला काम यह है कि आप अपने कार्ड को जितना जल्दी हो सके ब्लॉक कराएं। इसके लिए आप कस्टमर केयर को फोन कर सकते हैं।
बैंक को सूचित करें
जैसे ही आपको अवैध निकासी के बारे में जानकारी मिले तो इसकी सूचना अपने बैंक को जितना जल्दी हो सकें दे। इसके लिए आप अपने बैंक के किसी नजदीकी ब्रांच में जा सकते हैं या फिर कस्टमर केयर से फोन पर बात करके कार्ड के हैक होने की जानकारी दे सकते हैं। इसका फायदा यह होगा कि जितनी जल्दी आप बैंक को जानकारी देंगे उतना जल्दी ही एक्शन लिया जाएगा।
ई-मेल करें
कस्टमर केयर से कार्ड ब्लॉक कराने के बाद अपने बैंक को ई-मेल के जरिए फ्रॉड के बारे में जरूर सूचित करें। ई-मेल में आप सबूत के तौर पर स्कीनशॉट, स्टेटमेंट या मैसेज का स्क्रीनशॉट ई-मेल में अटैच कर सकते हैं।
नुकसान की भरपाई के लिए आवेदन करें
यदि आपके साथ धोखाधड़ी होती है और खाते से पैसे निकल जाते हैं तो आप बैंक में लिखित में इसकी शिकायत करें और भरपाई के लिए आवेदन भी करें। ध्यान रखें कि भरपाई के लिए आवेदन आप 3 दिन के अंदर ही करें तो नहीं तो पूरी प्रक्रिया में 120 दिन लग सकेंगे।