आगरा के गांव लड़ामदा में शनिवार को आयोजित महादंगल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। इसमें रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पहलवान साक्षी मलिक हरियाणा की पहलवान सोनम से फाइनल में हार गई। जबकि इससे पूर्व तीन मुकाबलों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा। हारने पर साक्षी के आंसू छलक आए।
{"_id":"60154a2f8ebc3e089c29fac3","slug":"haryana-wrestler-sonam-defeated-sakshi-malik-in-national-women-wrestling-championship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता: हरियाणा की पहलवान से हारीं ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
राष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता: हरियाणा की पहलवान से हारीं ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक
Sat, 30 Jan 2021 07:20 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 30 Jan 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
आगरा: अखाड़े में कुश्ती लड़तीं साक्षी मलिक और सोनम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा: अखाड़े में कुश्ती लड़तीं साक्षी मलिक और सोनम
- फोटो : अमर उजाला
गांव लड़ामदा में स्थित मनोरमा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में सीनियर नेशनल महिला रेसलिंग चैंपियनशिप (में देश की शीर्ष खिलाड़ियों ने दांवपेंच आजमाएं। इसमें सबकी नजर रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पहलवान साक्षी मलिक पर थी। उन्होंने रेलवे की तरफ से भाग लिया था।
संबंधित खबर- राष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता: ओलंपिक के लिए आगरा में महिला पहलवानों का 'दंगल' शुरू
संबंधित खबर- राष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता: ओलंपिक के लिए आगरा में महिला पहलवानों का 'दंगल' शुरू
अखाड़े में कुश्ती लड़तीं साक्षी मलिक और सोनम
- फोटो : अमर उजाला
62 किलो भार वर्ग में खेल रही साक्षी ने अपना पहला प्री-क्वार्टर मैच गुजरात की ज्योति भदौरिया के खिलाफ खेला। छह मिनट की अवधि वाले इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए ज्योति को हराया (बाई फाउल)। इसके बाद क्वार्टर फाइनल मैच में मध्य प्रदेश की पुष्पा को 4/0 से हराया। सेमीफाइनल में दिल्ली की अनीता को 10/0 के बड़े अंतर से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हराने के बाद बैठीं साक्षी मलिक, पास में खड़ीं विजयी पहलवान सोनम
- फोटो : अमर उजाला
फाइनल मैच की शुरुआत रोमांचक हुई। साक्षी मलिक और हरियाणा की पहलवान सोनम दांवपेंच आजमाए जा रहे थे। धीरे-धीरे मैच सोनम मलिक के पलड़े में आता गया। इसे सोनम से 7/4 से जीत लिया।
विज्ञापन
अखाड़े में पहलवान साक्षी मलिक, सोनम व रेफरी
- फोटो : अमर उजाला
सोनम मलिक के मुकाबलों पर नजर
- क्वार्टर फाइनल मैच में हरियाणा की मनीषा को हराया (बाई फाउल)
- सेमीफाइनल में महाराष्ट्र की भाग्यश्री को 11/0 से हराया।
- क्वार्टर फाइनल मैच में हरियाणा की मनीषा को हराया (बाई फाउल)
- सेमीफाइनल में महाराष्ट्र की भाग्यश्री को 11/0 से हराया।