{"_id":"6a48d0a16afa65cdc000f180","slug":"husband-murder-in-agra-ruby-watch-crime-patrol-and-hatched-plan-two-days-before-murder-she-also-watch-drishyam-2026-07-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक और पति का कत्ल: क्राइम पेट्रोल देखती थी रूबी, दो दिन पहले बनाया पूरा प्लान; मर्डर से पहले ये फिल्म भी देखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और पति का कत्ल: क्राइम पेट्रोल देखती थी रूबी, दो दिन पहले बनाया पूरा प्लान; मर्डर से पहले ये फिल्म भी देखी
Sat, 04 Jul 2026 03:05 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 04 Jul 2026 03:05 PM IST
सार
यूपी में एक और पति अपनी पत्नी के हाथों मारा गया है। महिला ने शराब की लत से परेशान होकर सुहाग ही उजाड़ दिया। महिला क्राइम पेट्रोल देखती थी। उसने दो दिन पहले योजना बना ली थी।
विज्ञापन
Husband murder in Agra
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के सिकंदरा के दहतोरा में एक महिला ने पति की हत्या कर दी। इसके बाद शव बाथरूम में दफना दिया और मिस्त्री को बुलाकर फर्श बनवा दिया। पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पत्नी ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला कि सुरेंद्र की हत्या की आरोपी पत्नी रूबी क्राइम पेट्रोल देखती थी। उसने दृश्यम फिल्म भी देखी है। उसी से उसे हत्या और शव को ठिकाने लगाने का विचार आया। उसने बताया कि पति दो दिन पहले शराब पीकर आया था।
सुरेंद्र की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रूबी ने शराब की लत से परेशान होकर उजाड़ दिया सुहाग
डीसीपी सिटी अली अब्बास ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी रूबी से कई स्तर पर पूछताछ की। वह यही कह रही थी कि पति ने जिंदगी खराब कर दी थी। जो भी वो रुपये कमाती थी, उससे शराब पीकर आ जाता था। इसके बाद झगड़ा करता था। किसी तरह सास को मिलने वाली पेंशन से गुजारा चलता था। उसे भी पति लेने की कोशिश करता था। वह सिलाई का काम करके किसी तरह बेटियों को पाल रही थी।

जानकारी देतीं पुलिस अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बावजूद वो नहीं मान रहा था। अब उसकी हरकतें ज्यादा बढ़ गई थीं। इसके बाद उसने हत्या कर दी। पुलिस ने घर के बाथरूम से बरामद कंकाल का डीएनए सैंपल लिया है। मृतक के भाई से मिलान कराया जाएगा, जिससे केस में मजबूत साक्ष्य जुटाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा में सुरेंद्र की हत्या के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ जैसी घटना से सन्न रह गए लोग
मार्च 2025 में मेरठ में मुस्कान ने मर्चेंट नेवी में कार्यरत पति सौरभ की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। शव को टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में सीमेंट डालकर छिपा दिया था। बाद में हत्याकांड का खुलासा हुआ था। अब आगरा में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया। पत्नी ने पति की हत्या कर शव बाथरूम में दफना दिया। ऊपर फर्श भी बनवा दिया। हत्या की जानकारी मिलने पर लोग सन्न रह गए। रूबी के दुस्साहस ने सभी को हैरान कर दिया।

आगरा में इस तरह का कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी पति की हत्या के मामले सामने आ चुके हैं। 1 अप्रैल 2026 की रात सैंया निवासी लोकेंद्र की हत्या हुई थी। पत्नी सोमवती के संबंध गांव के महेश से हो गए थे। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करा दी थी। खेत में हत्या के बाद शव जला दिया था। बाद में हत्याकांड का खुलासा हुआ था।