फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा: मुगलों के दौर में जहां ढाले जाते थे सोने-चांदी के सिक्के, वहां बनेगा इंटरप्रिटेशन सेंटर

Mon, 04 Apr 2022 10:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Apr 2022 10:18 AM IST
सार

फतेहपुरसीकरी म्यूजियम के सामने मौजूद टकसाल में प्रस्तावित इंटरप्रिटेशन सेंटर में पर्यटकों को फतेहपुर सीकरी के साथ मुगल शहंशाह अकबर की पूरी कहानी बयां की जाएगी।

विज्ञापन
Interpretation center will be built In Fatehpur Sikri where gold and silver coins were minted during Mughal era
मुगलकालीन टकसाल - फोटो : अमर उजाला

देश में मुगलिया शासन के दौरान जहां सोने-चांदी के सिक्के ढाले जाते थे, आगरा के फतेहपुर सीकरी की उस टकसाल को संवारने का काम शुरू कर दिया गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग पर्यटकों के लिए यहां इंटरप्रिटेशन सेंटर बनाएगा। फतेहपुरसीकरी म्यूजियम के सामने मौजूद टकसाल में प्रस्तावित इंटरप्रिटेशन सेंटर में पर्यटकों को फतेहपुर सीकरी के साथ मुगल शहंशाह अकबर की पूरी कहानी बयां की जाएगी, जिसमें अकबर का प्रशासन, दीन-ए-इलाही, सीकरी की वास्तुकला, सुलहकुल का संदेश और जल वितरण प्रणाली की जानकारी वीडियो के जरिए दी जाएगी।

Interpretation center will be built In Fatehpur Sikri where gold and silver coins were minted during Mughal era
मुगलकालीन टकसाल - फोटो : अमर उजाला

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने 48 लाख रुपये की लागत से टकसाल का संरक्षण कार्य शुरू किया है। टकसाल के फर्श के खराब हो चुके लाल बलुई पत्थरों को बदलने के बाद पर्यटकों की सुविधा के लिए इंटरप्रिटेशन सेंटर बनाया जाएगा। बुलंद दरवाजा, शेख सलीम चिश्ती दरगाह, अकबर के सीकरी को चुनने की वजह यहां वीडियो के जरिए कहानी दिखाई जाएगी। एक गैलरी में चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे। चिश्ती की दरगाह में जिस तरह की जाली लगी है, ठीक वैसी जालियां इस सेंटर की शान बढ़ाएंगी।

Interpretation center will be built In Fatehpur Sikri where gold and silver coins were minted during Mughal era
सिकंदरा स्मारक - फोटो : अमर उजाला
बेबी फीडिंग रूम के पास सिकंदरा स्मारक के मुख्य प्रवेश द्वार पर बने दालान में एएसआई इंटरप्रिटेशन सेंटर तैयार करने जा रहा है। इस सेंटर में एत्माद्दौला की तरह ऑडियो-वीडियो के जरिए पर्यटकों को अकबर के मकबरे की जानकारी दी जाएगी। कई दुर्लभ चित्रों के जरिए स्मारक और आसपास के महत्वपूर्ण स्मारकों का इतिहास बताया जाएगा। आर्किटेक्चर, पर्यावरण और ऐतिहासिक तथ्यों का ब्योरा पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Interpretation center will be built In Fatehpur Sikri where gold and silver coins were minted during Mughal era
सिकंदरा स्मारक - फोटो : अमर उजाला
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के निदेशक रहे पद्मश्री केके मोहम्मद शुक्रवार और शनिवार को आगरा में थे। विभाग ने सिकंदरा और फतेहपुर सीकरी के प्रस्तावित इंटरप्रिटेशन सेंटर के लिए उनसे महत्वपूर्ण सुझाव लिए। पद्मश्री केके मुहम्मद ने सीकरी में टकसाल के साथ इबादतखाना, अस्तबल और हिरन मीनार के पास बने जलवितरण प्रणाली को इंटरप्रिटेशन सेंटर में बयां की जाने वाली कहानी में शामिल करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
Interpretation center will be built In Fatehpur Sikri where gold and silver coins were minted during Mughal era
विश्वदाय स्मारक फतेहपुरसीकरी - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुरसीकरी में म्यूजियम के सामने टकसाल में और अकबर के मकबरे में दालान में इंटरप्रिटेशन सेंटर बनाया जाएगा। प्रारूप फाइनल हो चुके हैं। उम्मीद है कुछ ही महीनों में इसका काम पूरा कर लेंगे। पर्यटकों को स्मारक घूमने से पहले उसके बारे में जानकारी मिल जाएगी, जिससे उनमें देखने का आकर्षण बढ़ेगा। - डॉ. राजकुमार पटेल, अधीक्षण पुरातत्वविद, एएसआई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed