आगरा के फ्रीगंज स्थित तिरंगा अपार्टमेंट में व्यापारी किशन गोपाल अग्रवाल की हत्या लुटेरी दुल्हन और उसके साथियों ने की थी। व्यापारी शादी करना चाहते थे। गैंग ने शादी का झांसा देकर उन्हें जाल में फंसाया। दुल्हन बनकर महिला अपने दोस्त और अन्य साथियों के साथ व्यापारी के फ्लैट पर आई थी। रात में हत्या और लूटपाट के बाद फरार हो गई। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। चार आरोपी फरार हैं।
{"_id":"6084dff58ebc3eb92d46a74a","slug":"looteri-dulhan-arrested-with-partner-for-killing-businessman-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुलासा: 'लुटेरी दुल्हन' ने साथियों संग मिलकर की थी आगरा के व्यापारी की हत्या, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: 'लुटेरी दुल्हन' ने साथियों संग मिलकर की थी आगरा के व्यापारी की हत्या, दो गिरफ्तार
Sun, 25 Apr 2021 09:02 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 25 Apr 2021 09:02 AM IST
विज्ञापन
आरोपी महिला और उसका साथी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी का फाइल फोटो और जानकारी जुटाते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
व्यापारी किशन गोपाल अग्रवाल (67) की 12 अप्रैल की रात को हत्या कर दी गई थी। 13 अप्रैल की सुबह चौकीदार के फ्लैट में आने पर घटना का पता चला था। आरोपी व्यापारी की तिजोरी में रखे लाखों के नकदी-जेवरात लूटकर ले गए थे। घटना को बिना नंबर की कार से आई महिला और उसके तीन साथियों ने अंजाम दिया था। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों के फिरोजाबाद और एटा की तरफ भागने का पता चला था।
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि मामले में थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार के नेतृत्व में टीम लगाई गई थी। शनिवार को पुलिस ने महिला सहित दो आरोपियों को शिकोहाबाद रोड स्थित फफोतु निकट चुरेथा तिराहे से गिरफ्तार किया। आरोपियों में नीलम यादव पत्नी राकेश यादव निवासी गांव रसेनी, थाना एका (फीरोजाबाद) और यज्ञपाल उर्फ करुआ निवासी ढैकी बडेरा, थाना कोतवाली देहात (एटा) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी महिला
- फोटो : अमर उजाला
तीन बच्चों की मां है लुटेरी दुल्हन
पुलिस के पूछताछ करने पर नीलम ने बताया कि वह तीन बच्चों की मां है। पति से विवाद हो गया है। अलग रहती है। पति से केस चल रहा है। लूट की रकम और जेवरात में आधा-आधा बांटना तय हुआ था। जेवरात तकरीबन एक किलोग्राम सोने के होने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पुलिस के मुताबिक, व्यापारी की हत्या करके 1.60 लाख रुपये और कुछ जेवरात लूटे गए थे।

इसी फ्लैट में हुई थी व्यापारी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
गला दबाकर मारा
एसपी सिटी के मुताबिक, नीलम ने पुलिस को बताया कि 12 अप्रैल की रात को खाना खाने के बाद व्यापारी तिजोरी वाले कमरे में सो गए। तभी व्यापारी की गला दबाकर हत्या कर दी। तिजोरी में रखे नकदी-जेवरात लूटकर ले गए थे। आरोपियों से लूटा गया मोबाइल फोन, जेवरात और 9100 रुपये बरामद किए हैं। घटना में शामिल विजय उर्फ करुआ के अलावा अवधेश (निवासी ढैकी भढेरा, थाना कोतवाली देहात, एटा), सचिन और बंटी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।