फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां जान हथेली पर लेकर घर से निकलते हैं लोग, हर वक्त मंडराता है मौत का साया

Fri, 08 Jun 2018 09:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 08 Jun 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
people cross railway crossings in agra
रेलवे क्रासिंग - फोटो : अमर उजाला
आगरा रेल मंडल में रेलवे के रिकॉर्ड में भले ही मानव विहीन रेलवे क्रासिंग अब 12 बची हों, लेकिन कई रेलवे क्रासिंग ऐसी हैं, जहां लंबे समय से अंडरपास बनाए जाने की मांग की जाती रही है। कई दफा हादसे भी हो चुके हैं। कई स्टेशनों के पास बने चोर रास्ते भी हादसों का सबब बने हुए हैं। 
people cross railway crossings in agra
रेलवे क्रासिंग - फोटो : अमर उजाला
इस ओर रेल विभाग का कोई ध्यान नहीं है। मानव रहित रेलवे क्रासिंग जागरूकता दिवस पर गुरुवार को रेल विभाग समपार फाटकों को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक, मोबाइल वैन से प्रचार और रेल संरक्षा कर्मियों को प्रशिक्षण देगा, लेकिन आगरा में ही रेलवे क्रासिंग को पार करते वक्त कई हादसे हो चुके हैं। 
people cross railway crossings in agra
रेलवे क्रासिंग - फोटो : अमर उजाला
सराय बेगा रेलवे क्रासिंग से रोजाना स्कूली बच्चों समेत सैकड़ों लोगों को दूसरी ओर जाने के लिए रेलवे लाइन पार करनी पड़ती है। यहां के लोग काफी समय से अंडरपास बनाए जाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
people cross railway crossings in agra
रेलवे क्रासिंग - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह शाहगंज में बारह खंभा रेलवे फाटक के पास टूटी हुई चारदीवारी से रोजाना लोगों को आवागमन होता है। इस क्रासिंग पर भी इसी साल तीन लोगों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो चुकी है। सिकंदरा में पत्थर घोड़ा के पास भी लोग क्रासिंग पार करते हैं, यहां तीन माह पहले मां-बेटी ट्रेन से कटी थीं। 
विज्ञापन
people cross railway crossings in agra
रेलवे क्रासिंग - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह मुस्तफा क्वार्टर में भी रेलवे क्रासिंग पार करना लोगों की मजबूरी है। यहां भी लंबे समय से अंडरपास बनाए जाने की मांग की जाती रही है, लेकिन रेलवे ने रेल फाटकों के अलावा किसी अन्य जगह अंडरपास बनाए जाने के प्रस्ताव पर विचार नहीं किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed