{"_id":"6aaa459aec47028fc2088ca7","slug":"pregnant-woman-anjali-death-case-anjali-kept-pleading-with-sub-inspector-but-not-allowed-to-speak-her-husband-2026-09-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संवेदनहीन यूपी पुलिस: दरोगा से मिन्नतें करती रही अंजलि, न कराई पति से बात, तीन साल पहले गौरव से की थी लव मैरिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनहीन यूपी पुलिस: दरोगा से मिन्नतें करती रही अंजलि, न कराई पति से बात, तीन साल पहले गौरव से की थी लव मैरिज
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:28 PM IST
सार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में गर्भवती महिला अंजलि मौत से पहले यूपी पुलिस के दरोगा से मिन्नतें करती रही, लेकिन दरोगा ने पति से बात नहीं कराई। तीन साल पहले गौरव और अंजलि ने प्रेम विवाह किया था। पढ़ाई के दौरान दोनों में प्रेम हुआ था। शिकोहाबाद के लभौआ गांव में चोरी के शक में पुलिस द्वारा रविवार रात पति गौरव को हिरासत में लिए जाने के सदमे से उसकी गर्भवती पत्नी अंजली (28) की तबीयत बिगड़ गई। सोमवार सुबह प्रसव के बाद निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
1 of 8
Anjali Death case
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में गर्भवती महिला अंजलि मौत के आगोश में समा गई और उसके साथ उसकी आखिरी समय में पति गौरव से बात करने की हसरत भी अधूरी रह गई। अंजलि के जेठ विजय सिंह ने बताया कि अंजलि को प्रसव के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब उसने दरोगा से अपने पति गौरव से बात कराने की काफी मिन्नतें कीं, लेकिन उसकी बात नहीं कराई गई थी।
मृतका के जेठ विजय सिंह ने बताया कि वह खुद बीएसएफ में हैं और वर्तमान में गुजरात में पोस्टिंग है। छुट्टी पर घर आए थे। उन्होंने बताया कि गौरव तीन भाइयों में तीसरे नंबर का है। विजय सिंह के अनुसार 7 दिसंबर 2023 को अंजली और गौरव की शादी हुई थी।
2 of 8
अंजलि की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह दूसरा बेटा था, पहला बेटा डेढ़ वर्ष का है। अंजलि और गौरव आगरा में एक साथ पढ़ाई करते थे। अंजलि ने बीएड कर लिया था। अंजलि का मायका आगरा के कमला नगर में है। विजय के अनुसार, जब रविवार रात पुलिस भाई गौरव को घर से उठाने आई थी।
3 of 8
पुलिकर्मियों पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने में बैठे लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जब परिजनों ने गौरव का अपराध पूछने का प्रयास किया, तो दरोगा धर्मपाल और अभयप्रताप ने परिजनों को भी जेल में ठूंसने की धमकी दी। विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने धक्का-मुक्की की, जिसमें गर्भवती अंजलि धक्का लगने से चारपाई पर गिर पड़ी और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। प्रसव के बाद इलाज के दौरान अंजलि की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
अंजलि की मौत के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मानव शक्ति पार्टी ने मृतका के पुत्र का हाल जाना, बंधाया ढांढस
गांव लभौआ की दलित महिला अंजली निगम की मौत के मामले में मानव शक्ति पार्टी का प्रतिनिधि मंडल भी गांव पहुंचा। जिन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती गौरव के मासूम बेटे का भी हाल जाना।
विज्ञापन
5 of 8
पीड़ित परिवार से बात करते सपा के सांसद राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक यादव ने सबसे पहले आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती पीड़ित गौरव के मासूम बेटे का हाल जाना। अंजली की मौत के बाद उसके जन्मे बच्चे की हालत नाजुक होने के चलते उसे आगरा में भर्ती कराया गया था। परिवार के लोगों को पार्टी पदाधिकारियों ने ढांढस बंधाया। साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान रमेश चंद्र, विनीत बसंत यादव, आनंद कुमार, महीपाल सिंह, शैलेंद्र सिंह, श्यामवीर सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।