{"_id":"5979e92b4f1c1bd46b8b45ac","slug":"shikshamitra-protesting-outside-office-of-hema-malini-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों ने घेरा हेमामालिनी का कार्यालय, ऊर्जामंत्री के घर के बाहर बेहोश हुई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों ने घेरा हेमामालिनी का कार्यालय, ऊर्जामंत्री के घर के बाहर बेहोश हुई महिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
समायोजन रद्द किए जाने से नाराज शिक्षामित्रों गुरुवार को भी ने शक्ति प्रदर्शन किया। आगरा में गुरुवार को शिक्षामित्र इकट्ठा होकर भाजपा के जयपुर हाउस स्थित ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने महानगर अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
2 of 11
भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने राज्य सरकार की ओर से सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका जल्द दाखिल करने, अध्यापक सेवा नियमावली में संशोधन करने की मांग की। वहीं मथुरा में सांसद हेमामालिनी के कार्यालय और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के आवास का घेराव किया।
3 of 11
शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में शिक्षामित्र सुबह आठ बजे से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में एकत्रित होने लगे। सुबह करीब 10.30 बजे जुलूस के रूप में ब्रज क्षेत्र कार्यालय के लिए रवाना हुए। आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने अध्यापक सेवा नियमावली में तत्काल संशोधन कर सहायक अध्यापक पद शिक्षा मित्रों को वापस दिलाने और ऐसा होने तक समान कार्य, समान वेतन तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
शिक्षामित्र
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि एक लाख 72 हजार और जिले में करीब 2400 शिक्षा मित्र व उनके परिवार पर रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय में शिक्षा मित्र/समायोजित शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित करने का अधिकार राज्य सरकार को दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 11
भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
ब्रज क्षेत्र कार्यालय के घेराव को पहुंचे कई शिक्षा मित्र बेहोश होकर गिर पड़े। वहां हल्ला मच गया कि सदमे की वजह हार्ट अटैक पड़ा है। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। कुछ लोगों को मौके पर ही पानी पिलाकर होश में लाया गया। मीडिया को अपनी पीड़ा सुनाते समय कई शिक्षामित्र फूट-फूटकर रोने लगीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।