{"_id":"6aa77e4f063102699c006cd0","slug":"troubled-by-overflowing-sewers-and-drains-residents-put-up-house-for-sale-posters-in-agra-2026-09-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये कैसी स्मार्ट सिटी?: सड़क पर बह रहा सीवर, घरों में कैद लोग, बच्चों का छूटा स्कूल; मकान बिकाऊ के लगे पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसी स्मार्ट सिटी?: सड़क पर बह रहा सीवर, घरों में कैद लोग, बच्चों का छूटा स्कूल; मकान बिकाऊ के लगे पोस्टर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 14 Sep 2026 10:26 AM IST
सार
आगरा स्मार्ट सिटी की एक चाैंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। सड़क से लेकर घरों तक सीवर का पानी पहुंच गया है। लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। परेशान लोगों ने मकान बेचने के लिए पोस्टर तक लगा दिए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सड़क पर गंदा पानी और मकान बिकाऊ के लगे पोस्टर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा में नगर निगम की लापरवाही के कारण वार्ड 77 स्थित शहीद नगर के टैगोर नगर और भगत सिंह चौराहे के पास चोक नाला और सीवर उफनने से नारकीय हालत हो गए हैं। गंदा व बदबूदार पानी रास्तों, पार्क, लोगों के घरों के भीतर तक पहुंच गया है। इसके विरोध में रविवार को क्षेत्रीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। कई लोगों ने मकान बिकाऊ के पोस्टर भी लगा दिए हैं।
तीन महीनों से क्षेत्र के नाले और सीवर लाइन पूरी तरह चोक पड़े हैं, जलभराव हो गया है। बच्चों का स्कूल जाना बंद है, वहीं रास्तों पर जमा सीवर के पानी से लोग मंदिर और मस्जिद तक नहीं जा पा रहे हैं। क्षेत्रीय महिलाओं और पुरुषों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा इस नरक में रहने से अच्छा हम किराए पर कहीं दूर रह लेंगे।
3 of 5
प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जा नदीम बेग, विजय अग्रवाल, मोहम्मद खली और अनीस खान ने बताया कि सीवर के मैनहोल टूटे पड़े हैं और गंदा पानी लगातार उफान मार रहा है। बार-बार गुहार के बाद भी नाले की सफाई नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
घरों पर लगे पोस्टर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं दिलशाद बानो, नजमा, गुड्डो, जुबैदा, राहिल और गुड़िया ने बताया कि कोई सुनवाई नहीं हो रही। प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि यदि समस्या का तत्काल स्थायी निस्तारण नहीं किया गया तो नगर निगम मुख्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
सड़क पर बह रहा सीवर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शहीद नगर में लोगों की समस्या के समाधान के लिए निरीक्षण कराया जाएगा। जो दिक्कतें लोग बताएंगे, उन्हें दूर कराएंगे। - शिशिर कुमार, अपर नगर आयुक्त
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।