सब्सक्राइब करें

Weather Update: आगरा समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, शहरों से 'सैलाब', देहात में फसलें बर्बाद

अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 22 Sep 2022 10:17 AM IST
विज्ञापन
weather update heavy rain in agra zone
बारिश से हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला

आगरा समेत आसपास के जिलों में बुधवार रात से तेज बारिश हो रही है, जिससे शहरों में सैलाब जैसे हालात हो गए हैं। सड़कों पर जलभराव हो गया है। मकानों, दुकानों और सरकारी कार्यालयों में पानी भर गया है। फिरोजाबाद, कासगंज और एटा जिलों में बारिश के कारण फसलों को काफी नुकसान हुआ है। आगरा के कई स्कूलों ने रेनी-डे घोषित छुट्टी कर दी है। बीते 24 घंटों में 48 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इसका असर प्रख्यात राम बरात और जनकपुरी महोत्सव पर भी देखने को मिला है।



ताजनगरी में मंगलवार को पांच घंटे और बुधवार सुबह और रात में झमाझम बारिश ने उमस और गर्मी की छुट्टी कर दी, लेकिन रातभर बारिश न थमने के कारण गुरुवार की सुबह जलभराव लोगों के आफत बन गया। बारिश के कारण तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। इस वजह से आगरा श्रीनगर और कटरा जैसे शहरों से ज्यादा ठंडा रहा। इन दोनों शहरों का दिन का तापमान आगरा से ज्यादा रहा। श्रीनगर में तापमान 29.3 और कटरा में 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि आगरा का तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

Trending Videos
weather update heavy rain in agra zone
आगरा में बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला
आगरा में बुधवार रात 10 बजे से आधे घंटे तेज बारिश शुरू हुई। बारिश के बीच श्रीराम की बरात निकली। इसके बाद रात 12 बजे से दोबारा बारिश शुरू हो गई। बारिश का सिलसिला सुबह तक जारी रहा। इसके कारण पूरा शहर जलमग्न हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
weather update heavy rain in agra zone
आगरा में बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला
सुबह से लगातार बारिश होने से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। कमला नगर, ब्लकेश्वर, यमुनापार, बिजलीघर, दयालबाग, जनकपुरी क्षेत्र, आईएसबीटी, लोहामंडी, बोदला सिकंदरा में सड़कें पानी से लबालब हो गईं। 


weather update heavy rain in agra zone
फिरोजाबाद के उर्दू नगर के घरों में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में भारी बारिश के कारण गली-मोहल्ले ताल तलैया बन गए। घरों में भी पानी भर गया। घरेलू सामान पानी में उतरता नजर आया। उर्दू नगर में तो सैलाब जैसे हालात हो गए। जलभराव के कारण नाली की गंदगी घरों में घुस गई। 
विज्ञापन
weather update heavy rain in agra zone
फिरोजाबाद में कच्चा मकान गिरा - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में बारिश के दौरान कई जगह कच्चे मकान धराशायी हो गए। फरिहा में कन्या प्राथमिक विद्यालय की दीवार गिर गई, जिससे रास्ता अवरुद्ध हो गया। अवागढ़ रोड पर एक मकान गिरने से कई लोग घायल हो गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed