{"_id":"628c5d3a1def382b872f44cb","slug":"yamuna-bad-condition-from-poiya-ghat-to-yamuna-kinara-no-water-in-river-agra-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कालिंदी के कूल कराह रहे: जहां तैरनी थीं नाव, वहां दौड़ रहीं कारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालिंदी के कूल कराह रहे: जहां तैरनी थीं नाव, वहां दौड़ रहीं कारें
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 24 May 2022 09:51 AM IST
सार
यमुना का हाल बेहाल है। पोइया घाट से लेकर यमुना किनारा तक नदी मैदान में तब्दील हो गई है। दिनभर यहां रेत के गुबार उड़ते देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
यमुना की तलहटी पर दौड़ती कार
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
आगरा की कालिंदी में जहां नाव तैरनी चाहिए वहां अब कारें दौड़ रहीं हैं। जो नदी कल-कल करते बहती थी, वो सूख गई है। पोइया घाट से यमुना किनारा तक यमुना की तलहटी पर रेत के गुबार उड़ रहे हैं। पानी वाला स्थान मैदान में तब्दील हो गया है। वहीं गोकुल बैराज से 1120 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है जबकि नदी की जलधारण क्षमता एक लाख क्यूसेक से अधिक है। लिहाजा नालों का गंदा पानी भी छोड़ दिया जा रहा है, जो यमुना भक्तों के लिए पीड़ादायक है। सदानीरा गंगा की बहन यमुना के दिन नहीं बहुरे। गंगाजल आने के बाद तो दुर्दशा और बढ़ गई। जिस नदी पर पूरे शहर की प्यास बुझाने का दारोमदार था, उसका अब वॉटर वर्क्स पर जलस्तर तक नहीं मापा जा रहा। जलकल मुख्यालय के अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव ने बताया कि जब से गंगाजल आया है, यमुना जल का प्रयोग नहीं होता। इस वजह से वॉटर वर्क्स पर जलस्तर नहीं मापा जा रहा। कैलाश मंदिर स्थित एक प्लांट से यमुना जल को शोधित कर सप्लाई किया जा रहा है। सोमवार को यहां यमुना का जलस्तर 153 मीटर था। आठ दिन पहले यह 153.8 मीटर था।
Trending Videos
2 of 7
यमुना की तलहटी पर दौड़ती कार
- फोटो : अमर उजाला
क्षमता से कम मिल रहा पानी
सिंचाई विभाग के अनुसार गोकुल बैराज से यमुना में 900 क्यूसेक जल आवंटन के सापेक्ष 1120 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। ओखला बैराज से 350 क्यूसेक, 150 क्यूसेक हरनाल एस्केप से। इस तरह 1620 क्यूसेक पानी यमुना में आ रहा है। नदी के लिए यह ऊंट के मुंह में जीरा जैसा है क्योंकि यमुना की क्षमता एक लाख क्यूसेक से अधिक है। एक किनारे से दूसरे किनारे तक नदी 250 से 400 मीटर तक चौड़ी है। ये हाल तब है जब 2017 में पहली बार मुख्यमंत्री बनने पर योगी आदित्यनाथ आगरा आगमन पर यमुना किनारा जाकर नदी का जायजा लिया था। पांच साल बाद भी हालात नहीं सुधर सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
रबर डैम
- फोटो : अमर उजाला।
जल्द बने रबर डैम
रिवर कनेक्ट संयोजक ब्रज खंडेलवाल ने कहा कि पांच साल से रबर डैम का इंतजार है। 30 साल से बैराज नहीं बना। रबर डैम की अनुमति मिल गई है। जल्द से जल्द कार्य शुरू होना चाहिए। ताकि यमुना में पानी बना रहे।
4 of 7
बालू और रेत से स्नान कर यमुना भक्तों ने प्रदर्शन किया।(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
रेत से करेंगे स्नान
मथुराधीश मंदिर के महंत जुगल श्रोतिया ने कहा कि यमुना में आठ महीने पानी नहीं रहता। तलहटी से रेत उड़ने लगा है। बरसात के दिनों में जब बाढ़ आती हैं, तभी यमुना में पानी दिखता है। यमुना में पानी नहीं छोड़ा तो हम रेत से स्नान करेंगे।
विज्ञापन
5 of 7
यमुना में गिरता नाले का गंदा पानी
- फोटो : अमर उजाला
जीवनदायिनी है नदी
यमुना प्रेमी डॉ. हरेंद्र गुप्ता ने कहा कि यमुना जीवनदायिनी नदी है। गंगा मोक्षदायिनी है। यमुना के निर्मल स्वरूप के लिए आंखें तरस गईं। पांच साल से नियमित आरती कर रहे हैं, लेकिन शासन व प्रशासन नदी के संरक्षण के लिए गंभीर नहीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।