{"_id":"5ee12a9a8ebc3e42c0411fd0","slug":"prayagraj-corona-update-seven-new-cases-of-corona-in-prayagraj-of-four-infected-same-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में कोरोना के सात नए मामले चार संक्रमित एक ही परिवार के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में कोरोना के सात नए मामले चार संक्रमित एक ही परिवार के
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 11 Jun 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
Link Copied
जिले में कोरोना का कहर बढ़ने लगा है, बुधवार को संक्रमण के सात नए मामले सामने आए हैं। इनमें से चार मरीज कोरोना पॉजिटिव डफरिन अस्पताल की आया के परिवार के हैं। शाहगंज निवासी आया के मोहल्ले की एक अन्य युवती भी संक्रमित पाई गई है। इसके अलावा झूंसी व कोरांव का एक-एक व्यक्ति महामारी की चपेट में आ गया। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर अब 140 हो गई है।
Trending Videos
2 of 4
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
चार दिन पहले डफरिन की कोरोना पॉजिटिव वार्ड आया का सिजेरियन ऑपरेशन एसआरएन अस्पताल में हुआ था। वह शाहगंज की रहने वाली है। उसका पति और ओल्ड कटरा का रहने वाला भाई कोरोना पॉजिटिव हैं। पति उसके साथ एसआरएन में भर्ती है, जबकि भाई एल-1 हॉस्पिटल में है। बुधवार को आया के परिवार के चार और लोग संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
इसमें आया का दो साल का बेटा, 15 वर्षीय बहन, 50 वर्षीय मां और परिवार की एक 38 वर्षीय युवती पॉजिटिव आई है। युवती के बेटे को एसआरएन में रखा गया है, जबकि परिवार के तीन अन्य लोगों को एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा शाहगंज की 25 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव आई है। वह डफरिन में डॉक्टर को दिखाने गई थी। कालिंदीपुरम अस्पताल के इंचार्ज डॉ. आनंद सिंह ने कहा कि शाहगंज की युवती को एसआरएन में भर्ती कराया गया है। उसके संक्रमित होने के सोर्स का पता नहीं चला है।
4 of 4
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि शाहगंज इलाके में संक्रमण फैलने से रोकने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। यहां से मयंक नर्सिंग होम के संचालक, एसआरएन में भर्ती डफरिन की वार्ड आया सहित चार लोग अब तक पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनके सभी के सोर्स का पता नहीं चला है। बाकी दो मरीज एसआरएन में ही संदिग्ध हालत में भर्ती हुए थे। दोनों को वहीं रखा गया है। ये दोनों मुंबई रिटर्न हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।