भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सपा, बसपा के लोग परशुराम के वंशजों की वकालत कर रहे हैं, जबकि उनकी सरकारों में ही सबसे ज्यादा ब्राह्मणों का ही उत्पीड़न हुआ। आज हमें गर्व है कि प्रदेश में परशुराम की तरह उनके मार्गदर्शन पर चलकर योगी सरकार आतंकवादियों एवं उनको पनाह देने वाले अराजक तत्वों और गुंडों का नाश कर रही है। युवा मोर्चा अध्यक्ष ने यह बातें बृहस्पतिवार को एनसीजेडसीसी में आयोजित युवोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कही।
प्रयागराज: परशुराम की तरह गुंडों, अराजक तत्वों का नाश कर रही योगी सरकार
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:09 AM IST
सार
- भाजपा के युवोत्सव में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने की शिरकत
भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रांशु दत्त ने कहा कि युवा शक्ति के बल पर आज देश में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार बनी हुई है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब पाकिस्तान और चीन के सैनिक हमारे सैनिकों का सर काट लिया करते थे, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारे देश के सैनिक अब पाकिस्तान में घुसकर उन को मार रहे हैं और चीनी सैनिकों को भी सबक सिखा रहे हैं।
विज्ञापन