यूपी के अमरोहा जिले के थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर डूंगर में बृहस्पतिवार दोपहर किसान के निर्माणाधीन मकान का लिंटर अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे उसके नीचे बैठे परिवार के लोग और रिश्तेदार मलबे में दब गए। हादसे में किसान की बेटी मीना (26), नाती जसप्रीत (02) और सास सुमरती (65) की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
अमरोहा में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान का लिंटर भरभराकर गिरा, मां-बेटे समेत तीन की मौत, छह लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, सैदनगली (अमरोहा)
Published by: Akash Dubey
Updated Fri, 07 Aug 2026 08:19 AM IST
सार
ताजपुर डूंगर में बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। छह घायल हुए। मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन