{"_id":"6a74ed6fcb26cfb3d90f7bed","slug":"tij-utsav-celebrated-with-cultural-performances-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-170019-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनाया तीजोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनाया तीजोत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। इनरव्हील क्लब ऑफ अमरोहा की ओर से हरियाली तीजोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर की गई। जिसके बाद सदस्यों ने सावन गीतों, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को उत्सवमय बना दिया।
बुधवार की देररात जोया रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में इनरव्हील क्लब ऑफ अमरोहा की पदाधिकारियों ने तिरंगा ज्वेलरी, राखी कार्ड और साड़ी रैंप वॉक जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान नीलू रस्तोगी ने क्लब की सदस्यता ग्रहण की। सभी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि तीजोत्सव भारतीय संस्कृति और महिलाओं के आपसी स्नेह का प्रतीक है। क्लब सामाजिक सेवा के साथ-साथ सांस्कृतिक परंपराओं को भी बढ़ावा देने के लिए निरंतर ऐसे आयोजन करता रहेगा।
विज्ञापन
वहीं क्लब की ओर से बच्चों की फीस के लिए 11200 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस दौरान डॉ. सीमा अग्रवाल, मंजू गोयल, टीना गुप्ता, आशा, ममता गोयल, शशि जैन, राखी जैन, अनामिका, शैफाली, अंशु गर्ग आदि मौजूद रहीं।